फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   up chunav 2022 lekhpal caught with ballot paper in santkabirnagar sp workers created a ruckus

बैलेट पेपर के साथ पकड़ा गया लेखपाल: संतकबीरनगर में सपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, मौके पर पहुंचकर डीएम ने की कार्रवाई

Wed, 09 Mar 2022 05:59 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 09 Mar 2022 05:59 PM IST
सार

खलीलाबाद तहसील में कार्यरत एक लेखपाल बुधवार को एचआरपीजी कॉलेज में बने मतगणना स्थल पर जा रहा था। अभी वह कॉलेज गेट के सामने पहुंचा ही था कि शक के आधार पर सपा नेता व पूर्व प्रमुख मनोज राय ने उसे रोक लिया। लेखपाल के पास मौजूद रजिस्टर की तलाशी ली तो रजिस्टर में दो बैलेट पेपर आरओ के हस्ताक्षर युक्त मिला। यह बैलेट पेपर कहां से आया, यह लेखपाल नहीं बता सका। जिसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
up chunav 2022 lekhpal caught with ballot paper in santkabirnagar sp workers created a ruckus
हंगामें की सूचना पर मौके पर पहुंची डीएम दिव्या मित्तल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एचआरपीजी कॉलेज गेट पर बुधवार को एक लेखपाल को सपा कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। तलाशी ली तो लेखपाल के पास मौजूद रजिस्टर में आरओ के हस्ताक्षर युक्त दो बैलेट पेपर मिला। जिसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि बैलेट पेपर सादा था। सूचना पर डीएम दिव्या मित्तल मौके पर पहुंच गई। उन्होंने हकीकत जानने के बाद लेखपाल को निलंबित करने के साथ ही केस दर्ज कराने का एसडीएम को निर्देश दिया। इसके साथ ही पूरे प्रकरण की जांच कराने की बात कही।

विज्ञापन


खलीलाबाद तहसील में कार्यरत एक लेखपाल बुधवार को एचआरपीजी कॉलेज में बने मतगणना स्थल पर जा रहा था। अभी वह कॉलेज गेट के सामने पहुंचा ही था कि शक के आधार पर सपा नेता व पूर्व प्रमुख मनोज राय ने उसे रोक लिया। लेखपाल के पास मौजूद रजिस्टर की तलाशी ली तो रजिस्टर में दो बैलेट पेपर आरओ के हस्ताक्षर युक्त मिला। यह बैलेट पेपर कहां से आया, यह लेखपाल नहीं बता सका। जिसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर डीएम दिव्या मित्तल और एडीएम मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने लेखपाल से पूछताछ की, पर कुछ भी बताने में वह अस्मर्थ था। डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि दो सादा बैलेट पेपर लेखपाल के पास से मिले हैं। यह कहां से आया है, इसकी जांच कराई जाएगी। लेखपाल को निलंबित करने के साथ ही उसके खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश एसडीएम को दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मतगणना पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी। ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इसके बाद सपा कार्यकर्ता माने और हंगामा समाप्त किए। सपा के मेंहदावल विधानसभा प्रत्याशी जयराम पांडेय ने कहा कि मतगणना के लिए लेखपालों को बुलाया गया था। एक लेखपाल रजिस्टर में दो बैलेट पेपर लेकर जा रहा था, जिसे पकड़ा गया है। सरकार अपनी हार मान चुकी है और कोई भी गड़बड़ी कर सकती है। जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि यह सरकार कुछ भी कर सकती है। इसलिए पूरी रात ईवीएम की रखवाली की जाएगी। उन्होंने डीएम से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

निष्पक्ष कराई जाए मतगणनाःगौहर
तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना को निष्पक्ष कराया जाना चाहिए। स्थानीय प्रशासन पर उन्हे पूरा भरोसा है। पार्टी की तरफ से दो अधिवक्ता भी मतगणना में मौजूद रहेंगे। यह सरकार अपनी हार मान चुकी है और वह कुछ भी गडबड़ी करा सकती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी यही अंदेशा जताया है। -गौहर अली खां, जिलाध्यक्ष सपा

पारदर्शिता के साथ हो मतगणनाः प्रवीण
विधानसभा चुनाव की मतगणना पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाए। इसके लिए प्रशासन उन्ही अधिकारियों की डयूटी लगाए जो पूरी तरह से निष्पक्ष हों। वैसे कांग्रेस के एजेंट मतगणना में शामिल होंगे और पूरी निगरानी करेंगे। -प्रवीण चंद पांडेय, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

स्थानीय प्रशासन और प्रेक्षक से मिला गया है। मतगणना पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ कराए जाने की मांग की गई है। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग को भी पत्र भेजा गया है कि निष्पक्ष और कड़ी सुरक्षा में मतगणना कराई जाए। -धर्मदेव प्रियदर्शी, जिलाध्यक्ष बसपा


सपा मुखिया अखिलेश यादव चुनाव हार चुके हैं। जनता ने सपा को नकार दिया है। बौखलाहट में सपा मुखिया अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। प्रशासन निष्पक्ष मतगणना कराएगा। जनता को पूरा विश्वास है। - जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed