फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   UP Board received copies of highway 22

हाइवे पर मिलीं यूपी बोर्ड की 22 कॉपियां

Sat, 02 Apr 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 02 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
UP Board received copies of highway 22
हाइवे पर मिलीं यूपी बोर्ड की 22 कॉपियां। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 सहारनपुर जिले की यूपी बोर्ड की इंटर जीव विज्ञान की कॉपियां सड़क किनारे मिलने के रहस्य से परदा उठा नहीं कि इस बीच हाइवे पर शुक्रवार को यूपी बोर्ड की इंटर की कॉपियों का एक और बंडल पड़ा मिला। इस बंडल पर परीक्षा केंद्र के तौर पर बिल्लौर इंटर कॉलेज कानपुर नगर लिखा है। डीआईओएस ने लावारिस हाल मिले कॉपियों के बंडल को कब्जे में लेकर इलाहाबाद यूपी बोर्ड ऑफिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

इस बंडल में 22 कॉपियां हैं। शुक्रवार दिन में यह बंडल लखनऊ-गोरखपुर हाइवे पर जोरवां गांव के पास सड़क किनारे पड़ा था। हाइवे से गुजरते बंधारू के रहने वाले विवेक चौधरी की निगाह इस बंडल पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना डीआईओएस को दी। कुछ देर बाद डीआईओएस बृजभूषण मौर्य स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और कॉपियों को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि 22 कॉपियों के इस बंडल पर कानपुर नगर के बिल्लौर इंटर कॉलेज का नाम परीक्षा केंद्र के तौर पर अंकित है। कॉपियां इंटर की हैं, जबकि इन पर सामान्य आधारित विषय लिखा हुआ है। इलाहाबाद बोर्ड दफ्तर से निर्देश लेकर आगे की कार्रवाई का जाएगी। 
विज्ञापन

बता दें कि इसी तरह तीन दिन पहले सहारनपुर जिले की इंटर की जीव विज्ञापन की 35 कॉपियां भी जिले में सड़क पर मिली थीं। डीआईओएस के मुताबिक उनकी सूचना देने के अगले दिन सभी कॉपियां बोर्ड ऑफिस भेज दी गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed