{"_id":"67b8bec0d0a6659015011b1d","slug":"up-board-question-papers-sent-under-tight-security-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-128901-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कड़ी सुरक्षा में भेजे गए यूपी बोर्ड के प्रश्न पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कड़ी सुरक्षा में भेजे गए यूपी बोर्ड के प्रश्न पत्र
Fri, 21 Feb 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा में परीक्षा केंद्रों पर भेजा गया। इसके बाद इनको स्ट्रांग रूम में रखकर सील करने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जिले में 113 केंद्रों पर 24 फरवरी से बोर्ड परीक्षा होनी है। इन केंद्रों पर प्रश्नपत्रों को भेजने की प्रक्रिया शुक्रवार की शाम तक पूरी कर ली गई। प्रश्न पत्रों को भेजने के लिए गाड़ियां लगाई गईं थी। इनके साथ सशस्त्र पुलिस कर्मी, दो शिक्षक व एक कर्मी को भेजा गया। प्रश्नपत्रों के पहुंचने की सूचना केंद्र व्यवस्थापकों को पहले ही दे दी गई ताकि वे केंद्र पर मिल सके। प्रश्नपत्र के मूल सेट के अलावा परिषद से उपलब्ध कराए गए एक अतिरिक्त सेट को भी केंद्रों पर भेजा गया।
केंद्रों पर हाईस्कूल, इंटर और अतिरिक्त सेट के लिए अलग-अलग अलमारियों की व्यवस्था की गई। केंद्रों पर पहुंचने के बाद स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम सील कराए गए। इसके साथ ही सीसीटीवी से प्रश्न पत्रों की निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही है।