{"_id":"67b4c951b65e2f0aa80f1672","slug":"up-board-exam-control-room-activated-sector-magistrate-inspected-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-128778-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा : कंट्रोल रूम सक्रिय, सेक्टर मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा : कंट्रोल रूम सक्रिय, सेक्टर मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण
Tue, 18 Feb 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। आगामी 24 फरवरी से होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर कंट्रोल रूम सक्रिय हो चुका है। वहीं सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा केंद्रों का दौरा भी किया। बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं को भेजा जा चुका है। प्रश्न पत्रों को एचआर इंटर कालेज के डबल लाक में रखवाकर आवश्यक इंतजाम किया जा रहा है।
बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसी कंट्रोल रूम से जिले के कुल 113 परीक्षा केंद्रों पर निगाह रखी जाएगी। कंट्रोल रूम में आई हुई सूचनाओं को तुरंत ही संबंधित अधिकारियों को भेजा जाएगा।
कंट्रोल रूम से ही परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी भी ऑॅनलाइन जुड़े हुए हैं। यहां पर बैठे कंट्रोल रूम के अधिकारीगण, जब चाहेंगे, उस परीक्षा केंद्र के अंदर के दृश्य को देख सकेंगे। अगर कहीं नकल आदि के प्रबंध दिखेंगे तो तुरत ही उसकी रिकार्डिंग करेंगे तथा अधिकारियों को सूचना देंगे।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम में रखे कंप्यूटरों का ट्राॅयल भी कर लिया गया है। कंट्रोल रूम से परीक्षा के डबल लॉक की निगरानी की जाएगी जहां पर पेपरों को रखा गया है।