{"_id":"669834f3f0a00ec25e02b8b5","slug":"up-board-compartment-exam-will-be-held-for-20-department-is-busy-in-preparation-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-117805-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 20 काे होगी यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा, तैयारी में जुटा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 20 काे होगी यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा, तैयारी में जुटा विभाग
Thu, 18 Jul 2024 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 18 Jul 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा 20 जुलाई को होगी। इसके लिए राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। यहां पर कुल 305 के करीब परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसकी तैयारी में डीआईओएस कार्यालय जुटा हुआ है।
यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम 20 जुलाई को जारी हुआ। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद बोर्ड मुख्यालय ने कम अंक पाने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन मांगा था। 31 मई तक आवेदन करना था। इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए हाईस्कूल के वे विद्यार्थी आवेदन किए जो एक विषय में अनुत्तीर्ण थे या किसी विषय में नंबर कम थे। कंपार्टमेंट के लिए वह परीक्षार्थी आवेदन किए जो कम से कम दो विषय में अनुत्तीर्ण थे। जिले से हाईस्कूल के लिए 80 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट के लिए 225 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। बोर्ड मुख्यालय में परीक्षा की तिथि 20 जुलाई निर्धारित कर दी है। इसके साथ ही डीआईओएस को परीक्षा केंद्र बनाने का निर्देश दिया गया है। जिसके बाद डीआईओएस ने छात्रों की संख्या को देखते हुए राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद को परीक्षा केंद्र बनाया है।
डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां पर 305 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। शिक्षकों की अलग-अलग ड्यूटी भी लगाई जा रही है।