फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Unregistered e-rickshaws will be considered Jugaad, will be removed from the road

Sant Kabir Nagar News: जुगाड़ माने जाएंगे बिना पंजीकृत ई-रिक्शा, सड़क से हटेंगे

Thu, 20 Jun 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 20 Jun 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Unregistered e-rickshaws will be considered Jugaad, will be removed from the road
- एआरटीओ कार्यालय में करीब 2700 ई-रिक्शा का पंजीकृत, सड़कों पर दौड़ रहे 4500
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में अपंजीकृत ई-रिक्शा पर लगाम लगाने के लिए विभाग ने तैयारी कर ली है। जो ई-रिक्शा परिवहन विभाग में पंजीकृत नहीं होंगे, उन्हें जुगाड़ की श्रेणी में रखा जाएगा। ऐसे ई-रिक्शा को नष्ट करा दिया जाएगा। जनपद में लगभग 4500 ई-रिक्शा चल रहे हैं। इनमें लगभग करीब 2700 ई-रिक्शा का ही पंजीकरण है। शहर में यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे बिना पंजीकृत ई-रिक्शा सड़कों से जल्द ही हट जाएंगे।
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के अतिरिक्त बाजारों एवं अन्य विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में ई-रिक्शा संचालित होते हैं। जो मनचाहे स्थान से सवारियां बैठाकर गंतव्य तक पहुंचाते हैं। अब ई-रिक्शा सवारियों के अलावा व्यवसायिक प्रयोग में भी खुलेआम उपयोग हो रहे हैं। जिसके बाद भी ई-रिक्शा मालिक परिवहन विभाग में पंजीकरण कराने के लिए गंभीर नही हैं। बिना पंजीकरण के सड़कों पर फर्राटा भरने वाले ई-रिक्शा की संख्या लगातार बढ़ रही है। बिना पंजीकरण संचालित ई-रिक्शा पर अंकुश लगाने के लिए विभाग पहल करेगा। चेकिंग में जो भी बनना पंजीकरण ई-रिक्शा पाया जाएगा, उनके संचालन पर रोक लगाते हुए सड़क से हटवाकर नष्ट कराया जाएगा। जिससे ऐसे ई-रिक्शा सड़कों पर हादसे का सबब न बन सकें।
विज्ञापन


हर दो साल साल में फिटनेस होगी जरूरी
ई-रिक्शा को संभागीय परिवहन कार्यालय में जाकर फिटनेस कराना होगा। सड़कों पर जर्जर ई-रिक्शा दौड़ने से हादसे की संभावना रहती है, ऐसे में पुराने और जर्जर ई-रिक्शा पर रोक लगाने के लिए विभाग की तरफ से सख्त रुख अख्तियार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद में लगभग 4500 ई-रिक्शा संचालित हैं। इसमें बड़ी संख्या में बिना पंजीकरण के ई-रिक्शा सवारियां ले जा रहे हैं। बहुत से ई-रिक्शा पुराने व जर्जर हो चुके हैं। सभी ई-रिक्शा को फिटनेस के साथ ही पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
- प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed