{"_id":"57f691594f1c1b465926ffab","slug":"union-textiles-minister-in-the-district-will-be-one-and-a-half-hours-the-iranian","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ घंटे तक जिले में रहेंगी केंद्रीय कपड़ा मंत्री ईरानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ घंटे तक जिले में रहेंगी केंद्रीय कपड़ा मंत्री ईरानी
Sant Kabir Nagar
Updated Thu, 06 Oct 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय कपड़ा मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार को जिले के एचआरपीजी कॉलेज के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सुबह 7.10 बजे दिल्ली से चलकर 8.15 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेगी। यहां से 8. 25 बजे सड़क मार्ग से दोपहर 12 बजे खलीलाबाद पहुंचेंगी। करीब डेढ़ बजे तक वह जिले में रहेंगी।
इस दौरान जिले के हस्तशिल्प से जुडे़ लोगों के जरिए लगाई गई उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगी। जैसे बखिरा के फूल के बर्तन उद्योग, बुनकरों के जरिए सूत के तैयार कपड़े ,लकड़ी से तैयार उत्पाद का निरीक्षण करेंगी और इससेे जुड़े लोगों से बातचीत करेंगी। केंद्रीय मंत्री हस्तशिल्प के डिमास्ट्रेशन की शुरुआत पूरे देश में संतकबीरनगर से करने जा रही हैं।
ट्रेनिंग, टूल्स और उनके उत्पाद की बिक्री आदि को लेकर योजनाएं बनने जा रही हैं।
कसेरा और बुनकर परिवार के लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। डेढ़ बजे सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना होकर साढ़े पांच बजे लखनऊ पहुंचेगी और साढ़े छह बजे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। डीएम सुरेश कुमार ने बताया कि कैबिनेट मंत्री का कार्यक्रम प्राप्त हो गया है। प्रशासनिक अधिकारी के अलावा सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।