{"_id":"62016579264a51171a20d7c0","slug":"unfollw-code-of-conduct-case-file-khalilabad-news-gkp426211627","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के उल्लंघन में चार के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के उल्लंघन में चार के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता के उल्लंघन में चार के खिलाफ मामला दर्ज
- भाजपा प्रत्याशी अकुंरराज और निषाद पार्टी प्रत्याशी अनिल के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
- एक मुकदमे में खलीलाबाद और मगहर की चेयरमैन भी हैं आरोपित
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सोमवार देर शाम कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग चार मुकदमा दर्ज किया है। दो मुकदमा भाजपा और निषाद पार्टी गठबंधन के मेंहदावल के प्रत्याशी अनिल त्रिपाठी व उनके वाहन चालक पर दर्ज हुआ है। जबकि दो मुकदमा खलीलाबाद के भाजपा प्रत्याशी अंकुरराज तिवारी और उनके समर्थकों पर दर्ज हुआ है। अकुंरराज तिवारी के खिलाफ दर्ज एक मुकदमे में खलीलाबाद और मगहर के चेयरमैन भी आरोपित हैं। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि मेंहदावल से भाजपा-निषाद पार्टी के गठबंधन प्रत्याशी अनिल कुमार त्रिपाठी सोमवार को नामांकन करने आए। वे निषाद पार्टी लिखा टोपी पहने थे। टोपी उताराने को कहा गया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इस मामले में अनिल त्रिपाठी पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया। इसी तरह अनिल त्रिपाठी की गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा था। इसकी अनुमति नहीं ली गई थी। इस मामले में गाड़ी चालक कृष्ण मिश्र निवासी प्रतापपुर थाना बखिरा और वाहन स्वामी निषाद पार्टी के प्रत्याशी अनिल त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
कोतवाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही थी। जिसमें अंकुरराज तिवारी भाजपा का टिकट पाने के बाद अपने समर्थकों की भीड़ जुटाकर भाजपा का झंडा लेकर मधुकुंज तिराहे के पास पहुंचे थे। यह मामला 30 जनवरी का है। इस मामले में अंकुरराज तिवारी और उनके समर्थकों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया। कोतवाल ने बताया कि सोमवार को भाजपा प्रत्याशी अंकुरराज, खलीलाबाद के चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा, नगर पंचायत मगहर की चेयरमैन संगीता वर्मा अपने 100-150 समर्थकों के साथ जुलूस निकाले थे। इस दौरान भाजपा के चुनाव चिह्न बना गमछा पहने थे। कोरोना प्रोटोकाल का भी पालन नहीं हुआ। इस मामले में अंकुरराज तिवारी, चेयरमैन श्याम सुदंर वर्मा, चेयरमैन संगीता वर्मा और 100-150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया।