{"_id":"66537b119c86c85a130934c1","slug":"underpass-construction-the-work-of-excavating-soil-to-fit-the-structure-has-gained-momentum-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-115071-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास निर्माण : ढांचा फिट करने के लिए मिट्टी निकालने के काम में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास निर्माण : ढांचा फिट करने के लिए मिट्टी निकालने के काम में आई तेजी
Sun, 26 May 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 26 May 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
- सात जून तक मिला है पावर ब्लॉक, मानसून से पूर्व काम पूरा करने में जुटा रेलवे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मुखलिसपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास अंडरपास निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। गार्डर लगने के बाद अब पटरी के नीचे से मिट्टी निकालने का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके बाद अंडरपास के लिए बने ढांचे को फिट किया जाएगा। यह कार्य रविवार को शुरू भी कर दिया गया है। मानसून आने से पूर्व कार्य पूर्ण कराने के लिए रेल प्रशासन जुटा हुआ है।
खलीलाबाद के मुखलिसपुर रेलवे क्राॅसिंग करीब दो साल से बंद है। इसके पास ही अंडरपास निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके कारण लोगों को करीब डेढ़ किलोमीटर घूमकर ओवरब्रिज से होकर आना-जाना पड़ता है। आसपास के दुकानदारों का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। कारण यह है कि ग्राहक ही नहीं आ रहे हैं। इस बीच रेलवे प्रशासन ने अंडरपास के निर्माण के लिए पावर ब्लॉक की मांग की, लेकिन शुरूआत में पावर ब्लॉक नहीं मिल पाया। बाद में पावर ब्लॉक मिलने के बाद अप व डाउन रेलवे ट्रैक पर गार्डर लगाने का कार्य कराया गया। रविवार को रेलवे लाइन के नीचे भी मिट्टी की खुदाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। ढांचा को मशीनों के जरिए धीरे-धीरे नीचे डाला जा रहा है।
अंडरपास बनने से लोगों को मिलेगी राहत
अंडरपास के निर्माण कार्य तेजी से आई है, जिससे लोगों को उम्मीद जगी है कि जल्द ही कार्य पूर्ण हो जाएगा। काम पूर्ण होने के बाद धनघटा की ओर आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। उन्हें घूमकर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ दुकानें लगाने वालों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। यहां के निवासी सुनील प्रजापति, महेश जायसवाल आदि का कहना है कि अंडरपास बनने से व्यापार को एक बार फिर रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन
अंडरपास का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। गार्डर लगने के बाद ढांचा फिट करने के लिए मिट्टी की खुदाई का कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही ढांचा फिट हो जाएगा।
- अतुल कुमार, अवर अभियंता, रेलवे