{"_id":"6a076fef2935262e41089388","slug":"under-construction-and-open-drains-pose-a-risk-of-accidents-ignoring-safety-rules-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-150575-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: निर्माणाधीन व खुले नालों से हादसे का खतरा, सुरक्षा नियमों की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: निर्माणाधीन व खुले नालों से हादसे का खतरा, सुरक्षा नियमों की अनदेखी
विज्ञापन
धर्मसिंहवा नगर पंचायत में निर्माणधीन खुला नाला। संवाद
संतकबीरनगर/धर्मसिंहवा। जिले में खुले नालों से हादसों का खतरा है। इसमें निर्माणाधीन व निर्माण पूरा हो चुके दोनों की तरह के नाले हैं। निर्माणाधीन नाले पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है, वहीं बन चुके नालों पर ढक्कन नहीं लगाए गए हैं। यह स्थिति धर्मसिंहवा, खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा इलाके में देखने को मिल रही है।
धर्मसिंहवा नगर पंचायत क्षेत्र में नाला निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का ख्याल नहीं किया जा रहा है। इस समय गौरीराई वार्ड में नाला निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। देखा जा रहा है कि नाला निर्माण में प्रयोग किए जाने वाला गिट्टी मोरंग सड़क पर फैला दिया गया है। मार्ग पर आने जाने वाले लोगों को दो दिन से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
नाले के किनारे बैरिकेडिंग भी नहीं की गई है, संकेतक भी नहीं लगाया गया है। निर्माणाधीन नाले की सरिया निकली है। सड़क से जाने वाले राहगीरों के लिए हादसे का खतरा है, जबकि नियम है कि किसी भी कंस्ट्रक्शन के दौरान आमजन की सुरक्षा के लिए इंतजाम किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का ख्याल रखते हुए काम करने का निर्देश है, अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की संस्तुति की जाएगी।
-आशुतोष ओझा, अधिशासी अधिकारी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सड़क मोड़ पर खुला नाला, ध्यान हटा तो हो जाएंगे हादसे का शिकार
नगर पंचायत धर्मसिंहवा के मुख्य कस्बे में पुराने थाने के पास मोड़ पर खुला नाला कभी भी हादसे का सबब बन सकता है। थोड़ा सा भी वाहन से ध्यान हटा तो मोड़ होने के कारण वाहन सवार नाले के अंदर गिर सकता है और बड़ी घटना हो सकती है। हालांकि कुछ स्थानों पर नगर पंचायत प्रशासन द्वारा नाले पर ढक्कन लगवा दिए गए, पुराने थाने के पास मोड़ होने के बावजूद भी नाले पर ढक्कन नहीं लगाया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
धनघटा में अधूरा ही लगाया गया ढक्कन
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा में जल निकासी के लिए अधिकतर जगहों पर नाले का निर्माण किया गया है। कुछ जगह तो नाले पर ढक्कन लगा दिए गए हैं, लेकिन कुछ जगहों पर नाला खुला है। खुले नाले से हमेशा खतरा बना है। नगर पंचायत निवासी रामदीन, राममिलन, सोमनाथ, जयशंकर, हनुमान प्रसाद, सुधाकर आदि का कहना है कि नाले पर कहीं-कहीं ढक्कन लगाए गए हैं तो कहीं-कहीं खुला छोड़ दिया गया है। जिस जगह ढक्कन नहीं लगा है वह आबादी के बीच में है, जिससे हमेशा खतरा बना है। नगरवासियों का कहना है कि नाले पर ढक्कन लगाया जाना नितांत आवश्यक है। यदि ढक्कन नहीं लगा तो कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह ने कहा कि नाला कहीं पर खुला हुआ नहीं है। अगर कहीं मिला तो उसे शीघ्र ढकने का काम किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मेंहदावल 10 साल से नहीं लगा स्लैब
मेंहदावल। नगर पंचायत क्षेत्र में जल निकासी के लिए बने नाले दुर्घटना के सबब बन सकते हैं। कई बार दुर्घटनाएं भी घटित हो चुकीं हैं। नाले में गिरकर पशुओं की मौत भी हो चुकी है, लेकिन शिकायतों के बाद भी इन खुले नालों पर स्लैब की ढलाई नहीं हो पाई है, जिससे दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है। सोनबरसा से भरवलिया मार्ग पर नाले का निर्माण कराया गया है। 10 वर्ष से अधिक समय इस नाला निर्माण के बीत गया, लेकिन इस पर आज तक स्लैब की ढलाई नहीं हो पाई है। कई लोग इस नाले में रात के अंधेरे में गिरकर घायल भी हो चुके हैं। कई पशुओं की भी इस नाले में गिरने से मौत हो चुकी है लेकिन जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी इस दिशा में ठोस पहल नहीं कर रहे हैं।
टडवरिया चौराहे से उतर पट्टी जाने वाले मार्ग पर भी एक तरफ नाला निर्माण किया गया है। यह भी खुला हुआ है। वर्षों से इस नाले पर स्लैब की ढलाई नहीं हुई। नगर निवासी पूर्व सभासद धर्मेंद्र सिंह, मुन्ना, राजू सिंह, छठी प्रसाद, टुनटुन सिंह आदि का कहना है कि खुला नाला होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई पशु इसमें गिरकर घायल हो चुके हैं कुछ दिन पहले ही एक भैंस का इस नाली में गिरने से मौत हो चुकी है। शिकायतों के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन इस समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है।
अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार का कहना है कि नगर क्षेत्र में स्थित नालों के ऊपर स्लैब डालने की व्यवस्था की जा रही है जल्द ही नगर के लोगों को इस समस्या से निजात मिलेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
महुली
में
खुली नाली बनी जानलेवा
महुली। हरिहरपुर मार्ग के चौड़ीकरण के बाद सड़क के किनारे बनी नाली खुली होने के कारण जहां दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, वहीं खुली नाली में लोग कूड़ा करकट फेंक कर उसको पाट भी दे रहे हैं, जिससे बरसात में जल निकासी की समस्या उत्पन्न होने लगेगी।