फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Uncontrolled pickup hits two bikes, five injured

Sant Kabir Nagar News: अनियंत्रित पिकअप ने दो बाइक को मारी टक्कर, पांच घायल

Tue, 04 Feb 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 04 Feb 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled pickup hits two bikes, five injured
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर-खलीलाबाद मार्ग पर ग्राम मैनसिर के निकट सोमवार रात को अनियंत्रित पिकअप की चपेट में दो बाइक आ गई। बाइक सवार पांच लोग घायल हो गए। उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को पीड़ित के परिजनों ने दिया है। धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर निवासी मोहम्मद कैफ पुत्र शौकत अली, मोहम्मद फैज पुत्र बरकत अली बाइक से खलीलाबाद से एक शादी समारोह से घर शंकरपुर लौट रहे थे। जैसे ही वह मैनसिर चौराहे के निकट पहुंचे की नाथनगर से तेज रफ्तार में जा रही पिकअप की चपेट में आने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इसी दौरान खलीलाबाद से ही शादी समारोह से आ रहे क्षेत्र के नोकता निवासी अरुण कुमार पुत्र दिनेश कुमार, नितेश पुत्र लालचंद व सरस्वती पत्नी लालचंद की बाइक पिकअप से भिड़ गई। जिससे सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप ड्राइवर गाड़ी लेकर भागना चाहा तभी चौराहे के आसपास के लोग दौड़ाकर चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने पिकअप व ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed