{"_id":"5f1c46da8ebc3e63de133cac","slug":"umbrella-bags-will-distributed-in-peer-educaters-khalilabad-news-gkp359446757","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयर एजूकेटर्स को मिलेगा छाता, बैग व घड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयर एजूकेटर्स को मिलेगा छाता, बैग व घड़ी
विज्ञापन

- सामाजिक दूरी का पालन और कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार जल्द होगा वितरण
- महानिदेशालय से जिले को प्राप्त हुए हैं इन सामानों के 1080 सेट
संवाद न्यूज एजेसी
संतकबीरनगर। किशोरों के स्वास्थ्य की निगरानी करने वाले जिले के 1080 पीयर एजूकेटर्स को विभाग की तरफ से छाता, बैग, दीवाल घड़ी, टिफिन और पानी की बोतल दी जाएगी। यह सारा सामान जिले को प्राप्त हो चुका है। कोविड प्रोटोकॉल और सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए इन सामानों का वितरण जल्द ही संबंधित ब्लॉक क्षेत्रों में किया जाएगा।
जिले में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि जिले में 54 स्वास्थ्य उप केंद्रों पर 1080 पीयर एजूकेटर्स तैनात है।
पीयर एजूकेटर्स को 600 रुपये के सामान देने का प्रावधान है। कोविड संक्रमण के चलते वर्ष 2019- 20 का नान मानीटरी इंसेटिव के सामान समय पर नहीं आ पाए थे। इन सामानों को राज्य मुख्यालय द्वारा अब भेजा गया है। शीघ्र ही सामानों का वितरण सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए पीयर एजूकेटर्स को ब्लॉक वार कर दिया जाएगा।