{"_id":"65d64d77dfb11f8c8608f594","slug":"uchakka-ran-away-with-the-auto-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-110153-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आटो लेकर फरार हो गया उचक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आटो लेकर फरार हो गया उचक्का
Thu, 22 Feb 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 22 Feb 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर पुलिस चौकी स्थिम कस्बा मगहर के काजीपुर चौराहे के निकट बुधवार को एक सवारी बना उचक्का आटो चालक को चकमा देकर दिनदहाड़े गाड़ी लेकर फरार हो गया। इस घटना के बाद चालक के होश उड़ गए और काफी खोजबीन के बाद आटो न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। नगर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद एक संदिग्ध व्यक्ति ऑटो चालक के साथ चाय पीने के लिये जाते हुए देखा गया।
बस्ती जनपद के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम किठोरी निवासी चालक लाल चंद पुत्र दिनई प्रसाद ने बताया कि मुण्डेरवा चौराहे से एक युवक मगहर से पत्नी को लाने के लिए आटो रिजर्व कर सवार हुआ। जो मगहर कस्बे के काजीपुर चौराहे के निकट पहुंचकर मिठाई खरीदने के बहाने दुकान पर गया और गाड़ी खड़ी कर चाय पीने की बात कहकर चला गया। इस दौरान जब वह चाय पीकर वापस आया तो वहां से आटो गायब था। आटो के गायब होने को लेकर आस-पास के दुकान से पूछताछ करने पर बताया कि गाड़ी के साथ आया युवक रस्सी से आटो स्टार्ट कर ले गया। इतना सुन उसके होश उड़ गए और खोजबीन शुरू कर दी।
घटना की सूचना पर मगहर चौकी पुलिस हरकत में आ गई और आटो की बरामदगी को लेकर छानबीन शुरू की। इस दौरान कस्बे में लगे सीसीटीवी फुटेज से उच्चके तक पहुंचने की कोशिश में पुलिस जुट गई। सीसीटीवी फुटेज में उच्चके का चेहरा साफ न दिखाई देने के कारण वह पहचान में नही आ पा रहा है।