{"_id":"65d8e140d65c6581e5087df4","slug":"two-youths-injured-in-bike-collision-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-110258-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल
Fri, 23 Feb 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
- महुली क्षेत्र के अलीनगर पुल के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के अलीनगर पुल के निकट शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। मौके पर दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर पहुंचाया। जहां पर एक की हालत में सुधार होता न देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। परिजनों के मुताबिक उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम हटवा निवासी चन्दन पुत्र हजूर घर से नाथनगर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सामने से दूसरी बाइक सवार रोशन पुत्र जनार्दन की बाइक से सीधी टक्कर हो गई। दोनों चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। जहां चंदन की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि रोशन का उपचार सीएचसी पर चल रहा है।