फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two youths beaten up demanding money in Sant Kabir Nagar police probe on

Sant Kabir Nagar: पैसे की मांग को लेकर दो युवकों को डंडे से पीटा, पीड़ितों का पता नहीं, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 19 Sep 2022 07:28 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 19 Sep 2022 07:28 PM IST
सार

सीओ सदर अंशुमान मिश्र ने बताया कि पीड़ित परिजनों ने घटना के संबंध में तहरीर दी है। मोहम्मद अहमद उर्फ हड्डी और उसके दो अन्य अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ बंधक बना कर मारने-पीटने, अपशब्द कहने और जानमाल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Two youths beaten up demanding money in Sant Kabir Nagar police probe on
पीटने का वीडियो वायरल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पैसे की मांग को लेकर कुछ लोगों ने दो युवकों को कमरे में बंद कर डंडे से बेरहमी से पिटाई किया। इतना नही दोनों युवकों से पैर भी दबवाए। सोमवार को घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पीड़ित परिजनों को मामले की जानकारी हुई। दोनों युवक बंगलौर से दो -तीन पूर्व ही कमा कर घर लौट रहे थे। दोनों युवकों का अभी कोई पता नहीं चला है। इसको लेकर पीड़ित परिजन परेशान है। पीड़ित परिजनों ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ बंधक बनाकर मारने-पीटने का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


शहर के गोला बाजार निकट हनुमानगढ़ी मंदिर निवासी मनोज पुत्र हरिहर ने बताया कि उसका 20 वर्षीय बेटा दीपक और मोहल्ले का ही 19 वर्षीय राहुल पुत्र बुद्धिसागर दोस्त है। करीब एक सप्ताह पूर्व दोनों कमाने बंगलौर गए थे। दो- तीन दिन पूर्व दोनों बंगलौर से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि खलीलाबाद में मोहम्मद अहमद उर्फ हड्डी निवासी पठान टोला ने अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर दीपक और राहुल को पकड़ लिए। दोनों को अपने साथ सरौली ले गए। वहां किसी मकान के कमरे में बंद करके दीपक और राहुल से पैसे की मांग करने लगे। पैसा देने से मना करने पर बंद कमरे में दोनों की लोगों ने बुरी तरह से हाथ व पैर में डंडे से पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि लोगों ने जानमाल की धमकी भी दी। घटना की वीडियो भी बना है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित परिजनों को मामले की जानकारी हुई। कोतवाली पहुंचे पीड़ित भाई अनिल ने बताया कि दीपक और राहुल ड्राईवर थे। दोनों की आदत खराब हो रही थी। जिसकी वजह से उन्हें नौकरी के लिए बंगलौर भेजा गया था। दोनों लौट कर घर आ रहे थे तब उन्हें अगवा कर लिया गया।

उसने बताया कि वीडियो देख कर लोगों के रोंगटे खडे हो जा रहे हैं। भाई और उसे दोस्त का अभी तक पता नहीं चल पाया है कि दोनों कहां और किस हाल में है। पुलिस से भाई और उसके दोस्त को ढूंढने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग किया।


सीओ सदर अंशुमान मिश्र ने बताया कि बंद कमरे में पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पीड़ित परिजनों ने घटना के संबंध में तहरीर दी। जिसके आधार पर मोहम्मद अहमद उर्फ हड्डी और उसके दो अन्य अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ बंधक बना कर मारने-पीटने, अपशब्द कहने और जानमाल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed