{"_id":"6a8c817aace5e770ff0bc348","slug":"two-youths-attacked-over-a-feud-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-156055-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रंजिश में दो युवकों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रंजिश में दो युवकों पर हमला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के मैनहवा गांव में रंजिश में दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मैनहवा गांव निवासी तीर्थराज मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 अगस्त की शाम करीब साढ़े तीन बजे पुरानी रंजिश में छोटेलाल यादव, प्रभात यादव, विवेक यादव, रवि यादव और निलेश यादव समेत करीब 15-20 लोग लाठी-डंडे, रॉड आदि लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने उनके भतीजों हर्ष मौर्य और विवेकराज मौर्य पर हमला कर दिया। दोनों के सिर में चोटें आईं।
तीर्थराज ने बताया कि प्रभात यादव के बुलाने पर वह मौके पर पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। शोर सुनकर गांव के अतुल मौर्य, दिनेश यादव, रामसजीवन, शिवम समेत अन्य लोग पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। एसओ उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच व आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद