फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two youths arrested with 11 kg ganja

Sant Kabir Nagar News: 11 किलो गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार

Fri, 03 May 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 03 May 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with 11 kg ganja
तमिलनाडु से आकर मेंहदावल में बेच रहा था गांजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। बुधवार की रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर एसओजी तथा मेंहदावल पुलिस के संयुक्त अभियान में छापा मारकर दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। जामा तलाशी में दोनों आरोपियों के पास से 11 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। जिसमे एक आरोपी तमिलनाडु का रहने वाला है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।

बुधवार की रात मेंहदावल पुलिस शांति व्यवस्था को रखते हुए गश्त कर रही थी। उसी दौरान एसओजी तथा मेंहदावल पुलिस को कैंपियरगंज की तरफ से दो संदिग्ध को अवैध गांजा के साथ आने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची एसओजी टीम ने मेंहदावल पुलिस के साथ बीएम सिटी मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्धों की तलाश में जुट गई। बीएम सिटी मार्ग पर स्थित पौधशाला के खरीब दो संदिग्धों को आते देख पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में लिया और थाने लाई।
विज्ञापन

जामा तलाशी में दोनों आरोपियों के पास से 11 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना नाम राहुल कुमार पुत्र स्वर्गीय साहबदीन सकीं घटमापुर थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती तथा दूसरे आरोपी ने अपना नाम पता दिनेश कुमार पुत्र सुरेश साकिन मोटुर एमापुरम इलम पिललई थाना काकिपालम जिला सेलम तमिलनाडु बताया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध मेंहदावल पुलिस ने एनडीपीएस का केस दर्ज करते हुए जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed