फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two youths accused of molesting a teenager

Deoria News: दो युवकों पर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप

Sat, 15 Apr 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 15 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two youths accused of molesting a teenager
देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात युवक अपने दोस्त को साथ लेकर छत के रास्ते पड़ोस के एक घर में घुस गया। वहां एक कमरे में सो रही किशोरी के साथ दोनों छेड़खानी करने लगे। शोर मचाने पर जगे घर के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित परिवार ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात को एक युवक अपने दोस्त को साथ लेकर अपनी छत पर गया। उसके बाद दोनों मिलकर छत के रास्ते ही पड़ोस के एक घर में दाखिल हो गए। घर में सो रही किशोरी के साथ दोनों छेड़खानी करने लगे। किशोरी ने शोर मचाया तो घर के लोग जाग गए। लोगों ने डायल 112 पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी धमकी देते हुए निकलकर भाग गए। शनिवार को किशोरी के पिता ने थाना पर पहुंचकर दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। प्रथम दृष्टया मामले में सत्यता जान नहीं पड़ रही। पुलिस आरोप की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed