फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two years passed, staircase construction incomplete at Bidharghat

Sant Kabir Nagar News: दो साल बीते, बिड़हरघाट पर सीढ़ी निर्माण अधूरा

Wed, 15 May 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 15 May 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two years passed, staircase construction incomplete at Bidharghat
- दिसंबर 2022 तक पूर्ण होना था निर्माण कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। सरयू नदी के बिडहर घाट के सुंदरीकरण व सीढ़ी निर्माण का कार्य दो वर्ष बाद भी पूर्ण नहीं हो सका है। जिससे यहां आने वाले लोगों को समस्याएं झेलनी पड़ रही है।

बिड़घर घाट पर नदी के किनारे स्थित मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया, लेकिन सीढ़ी के निर्माण अब भी पूर्ण नहीं हो सका है। जिसका नतीजा हुआ कि दिसंबर 2022 तक पूर्ण होने वाला कार्य मई 2024 तक अधूरा पड़ा हुआ है। नदी की कटान से मंदिर परिसर को बचाने और श्रद्धालुओं को नदी में स्नान करने के लिए जाने में सहूलियत के लिए स्लैप के साथ सीढ़ी का निर्माण किया जाना है। शुरुआती दौर में स्लैब का कार्य कुछ हद तक हुआ, लेकिन नदी की बाढ़ उसे बहा ले गई। जिस पर लाखों रुपए भुगतान किए जाने की बात चर्चा में है।
विज्ञापन

4 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 91 मीटर स्लैब और सीढ़ी निर्माण के लिए ठेकेदार को भी कार्यदाई संस्था ने बदल दिया। अब निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन उसकी रफ्तार काफी धीमी है। क्षेत्र के हरिराम, राम सजन, नागेंद्र, अशोक कुमार, रामप्रीत, राजाराम आदि कहना है कि अब तक सीढ़ी और स्लैब निर्माण का कार्य हो जाना चाहिए था, लेकिन लग रहा है इस वर्ष भी निर्माण कार्य अधूरा रह जाएगा। क्योंकि 15 जून के बाद बरसात शुरू हो जाता है और जब बारिश होगी तो नदी का जलस्तर बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिड़हर घाट पर निर्माणाधीन सीढ़ी और स्लैब का निर्माण कार्य बरसात का मौसम शुरू होने से पहले पूर्ण हो जाएगा। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पूर्व में निर्माण कार्य बंद कर देना पड़ा था। इस कारण इस कार्य में विलंब हुआ। 15 जून के पहले हर हाल में यह कार्य संपन्न हो जाएगा।
- चौथी राम, प्रोजेक्ट मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed