{"_id":"6a5d195886d00c97fa09cff1","slug":"two-year-old-child-drowns-in-canal-cries-of-anguish-fill-the-air-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-154058-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नहर में डूबने से दो वर्षीय मासूम की मौत, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नहर में डूबने से दो वर्षीय मासूम की मौत, मची चीख-पुकार
विज्ञापन
सिमरन की फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
तिघरा। बखिरा थाना क्षेत्र के सिहटीकर गांव में शनिवार शाम दो वर्षीय मासूम बच्ची की नहर में डूबने से मौत हो गई। शाम से लापता बच्ची का शव करीब चार घंटे बाद ग्रामीणों और पुलिस की मदद से नहर से बरामद किया गया। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है, गांव में शोक का माहौल है।
सिहटीकर निवासी सलीम की दो वर्षीय पुत्री सिमरन शनिवार शाम करीब पांच बजे घर से लापता हो गई। काफी देर तक उसके न मिलने पर परिजन ने आसपास और पूरे गांव में उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने बताया कि शाम के समय बच्ची को गांव के पास स्थित नहर के किनारे खेलते देखा गया।
सूचना मिलते ही परिजन ने बखिरा पुलिस को जानकारी दी। नहर में डूबने की आशंका के चलते ग्रामीणों और पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की। रात होने के कारण रेस्क्यू में कठिनाई आई, जिसके बाद ग्रामीणों ने नहर में बड़ा जाल डालकर तलाश की। काफी मशक्कत के बाद रात करीब नौ बजे बच्ची का शव जाल में फंसा और उस बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
मासूम का शव देखते ही मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।