फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two teams formed to arrest the murderers of the elderly

Sant Kabir Nagar News: बुजुर्ग के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित

Tue, 19 Nov 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 19 Nov 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two teams formed to arrest the murderers of the elderly
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के नौहट गांव निवासी निर्मल चौधरी की मौत के बाद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें बनी हैं। सर्विलांस की मदद से उनका लोकेशन भी ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

नौहट गांव में 15 नवंबर को जल जीवन मिशन के तहत बन रहे पानी की टंकी के लिए खोदे जा रहे बाउंड्रीवाल की जमीन से निकले पेड़ की जड़ के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई। मामले मेें गांव निवासी निर्मल की मारपीट के बाद मौत हो गई। निर्मल के घायल बेटे यशवंत की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी हरिराम चौधरी, श्रीराम चौधरी, संतराम चौधरी, रोहित चौधरी, नागेंद्र चौधरी, सदानंद चौधरी, प्रेमशीला और परमात्मा चौधरी के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए घटना में आरोपी बनाए गए रोहित, श्रीराम और प्रेमशीला को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। वहीं अब पुलिस की निगाह अन्य आरोपियों पर टिक गई है। इसके लिए कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने पुलिस की दो टीमें बनाई हैं। पुलिस टीम सर्विंलांस की मदद से आरोपियों का लोकेेशन ट्रेस करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed