{"_id":"6a4ffaeaa865df090203ff56","slug":"two-sisters-meet-in-mahuli-after-being-upset-with-the-house-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-153533-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: घर से नाराज होकर निकलीं दो बहनें महुली में मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: घर से नाराज होकर निकलीं दो बहनें महुली में मिलीं
Fri, 10 Jul 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बिहार के कैमूर जिले से घर से नाराज होकर निकलीं दो नाबालिग बहनों को महुली थाने की पुलिस ने सकुशल उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया। तीन दिनों से बेटियों की तलाश में परेशान परिवार ने उन्हें सुरक्षित देखकर राहत की सांस ली।
पुलिस के अनुसार कैमूर (बिहार) निवासी दोनों बालिकाएं घर से नाराज होकर बिना किसी को बताए घर से निकल गई थीं। विभिन्न स्थानों से होते हुए वे महुली थाना क्षेत्र में पहुंच गईं। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों को सुरक्षित संरक्षण में लिया।
पूछताछ के दौरान बालिकाओं ने बताया कि वे पारिवारिक विवाद के कारण घर छोड़कर आईं हैं। इसके बाद महुली पुलिस ने कैमूर पुलिस और परिजन से संपर्क किया। आवश्यक सत्यापन और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजन को बुलाया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करके दोनों को परिजन को सुपुर्द कर दिया। संवाद