फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two sides injured in dispute over playing cricket match

Sant Kabir Nagar News: क्रिकेट मैच खेलने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

Wed, 27 May 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Two sides injured in dispute over playing cricket match
बखिरा थाना क्षेत्र के बड़गो गांव का मामला
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के बड़गो गांव में क्रिकेट मैच खेलने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बड़गो गांव निवासी विश्वराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 मई की शाम करीब सात बजे गांव में क्रिकेट मैच खेलने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गांव के अन्नू, राज, गौरव और मुन्ना उनके दरवाजे पर पहुंच गए और गालियां देते हुए घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की। इस दौरान विश्वराम, उनके बेटे सुधाकर, अंकित और मां शारदा देवी घायल हो गए।
विज्ञापन

एसओ अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed