फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two roads in the border area will be widened... traffic will become easier

Sant Kabir Nagar News: सीमावर्ती क्षेत्र की दो सड़कें होंगी चौड़ी...सुगम होगा आवागमन

Tue, 31 Dec 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 31 Dec 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Two roads in the border area will be widened... traffic will become easier
शहर के अशोक मार्ग पर हो रहा चौड़ीकरण कार्य।
सिद्धार्थनगर। सीमावर्ती क्षेत्र में आवागमन और बेहतर होगा। बार्डर क्षेत्र की दो सड़कें चिल्हिया गौरा बर्डपुर मार्ग और ठोठरी-लोटन मार्ग का चौड़ीकरण होगा। अब यह दोनों सड़कें तीन मीटर के बजाय पांच मीटर चौड़ी हो जाएंगी। इससे जहां बड़े वाहनों का आवागमन सुगम होगा। वहीं, जाम की समस्या से निजात मिलेगा। सड़क चौड़ीकरण के लिए कुल 20 करोड़ रुपये शासन ने स्वीकृत कर दिया है। इसी वर्ष सड़क जनता को समर्पित हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले का लोटन, बर्डपुर, शोहरतगढ़ और बढ़नी और दो विधानसभा कपिलवस्तु और शोहरतगढ़ नेपाल बार्डर से लगा हुआ है। सीमावर्ती क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा है। लेकिन सड़कें अभी भी जर्जर और बदहाल हैं। बर्डपुर से चिल्हिया और गौरा मार्ग व लोटन क्षेत्र के लोटन ठोठरी मार्ग जर्जर होने के साथ ही महज तीन मीटर की है। वाहनों की आवाजाही बढ़ने से सड़क पर जान की स्थिति बन जाती था। जिसे देखते हुए विधायक की ओर से दोनों सड़कों के चौड़ीकरण के लिए शासन को पत्र लिखा था। शासन ने चिल्हिया परैया बर्डपुर मार्ग का अवशेष भाग के मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 1 करोड़ 55 लाख 42 हजार रुपये और लोटन क्षेत्र के लोटन-ठोठरी मार्ग छह किलोमीटर सड़क के लिए 17 करोड़ 57 लाख 49 हजार स्वीकृत किया है। इस संबंध में शासन स्तर से पत्र जारी हो गया। इस मार्ग के पांच मीटर हो जाने से जाम की समस्या दूर होगी और आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन

---
एक लाख से अधिक लोगों का राह हुआ आसान
बर्डपुर-चिल्हिया और लोटन-ठोठरी मार्ग सीमावर्ती क्षेत्र है। इस मार्ग से भारत के अलावा नेपाल के लोग आते-जाते हैं। प्रतिदिन इन दोनों मार्ग से एक लाख से अधिक लोग आवागमन करते हैं। सड़क के खराब और सकरी होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। चौड़ीकरण से एक लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यह परियोजनाएं इस वर्ष उतरेंगी जमीन पर
143 करोड़ से बनना है बाईपास और फ्लाइओवर



बढ़नी तक आवागमन सुगम बनाने के लिए ढाई किमी लंबे बाईपास और फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। कुल 143 करोड़ रुपये की लागत से 800 मीटर लंबा फ्लाईओवर और 1700 मीटर लंबा बाईपास बनेगा। यह मुडिला देहात से होकर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित कस्टम कार्यालय के गेट तक जाएगा। जमीन अधिग्रहण पर 18 करोड़ रुपये खर्च होगा। इसमें से 12 करोड़ रुपये मुआवजा राशि शासन से आवंटित हो गया है। जिले की सीमा 68 किलोमीटर तक नेपाल लगती है। इसमें बढ़नी बार्डर सबसे बड़ा सेंटर है।



---------



डेढ़ करोड़ से अधूरा मार्ग का होगी चौड़ीकरण


चिल्हिया परैया बर्डपुर मार्ग नेपाल बार्डर को जोड़ता है। यह मार्ग काफी दिनों से जर्जर हाल में था। तीन मीटर चौड़ी सड़क पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने के बाद दिक्कत होती थी। मार्ग का कुछ हिस्सा पहले चौड़ीकरण हुआ था। लेकिन बजट के कारण कुछ हिस्सा में काम नहीं हो पाया था। इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए सदर विधायक श्यामधनी राही प्रयासरत थे। अवशेष बचे मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 1 करोड़ 55 लाख 42 हजार रुपये की स्वीकृति के साथ ही बजट आवंटन हुआ।



----------



लोटन-ठोठरी मार्ग का होगा चौड़ीकरण


नेपाल सीमा पर स्थित लोटन-ठोठरी मार्ग की चौड़ाई तीन मीटर थी। जबकि, इसपर आवागन में अधिक था। सड़क के चौड़ीकरण के लिए सदर विधायक की ओर से शासन को पत्र भेजा गया था। शासन की ओर से मार्ग को तीन से बढ़ाकर पांच मीटर करने के लिए स्वीकृति प्रदान की है। यह सड़क 17 करोड़ 57 लाख 49 हजार की लागत से बनेगी। इसी वर्ष इसका काम होना है। सड़क चौड़ीकरण होने से आवागमन सुगम होगा। बड़े वाहनों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।



---------



काम शुरू, नौ करोड़ की लागत से बन रहा बाईपास



नगर से होकर निकलने वाले बाईपास को जिलाधिकारी की ओर से पत्राचार के बाद टू लेन से बढ़ाकर फोर लेन कर दिया गया। लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण नौ करोड़ रुपये की लागत से होना है। पेड़ का कटाई शुरू होने के साथ मिट्टी की पटाई भी शुरू हो गया है। जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द बनाकर हैंडओवर करने का निर्देश दिया है। टू और फोर लेन के पेंच में लगभग दो माह तक सड़क का निर्माण ठप रहा। अगर पहले ही फोरलेन हुआ होता तो अबतक सड़क का निर्माण पूरा हो गया होता।



---



कार्यदायी संस्था की देरी ने अस्तित्व में नहीं आई सड़क


शहर की खजुरिया मार्ग का निर्माण इसी वर्ष पूरा होना था। लगभग छह करोड़ की रुपये की लागत से सड़क और नाला निर्माण होना है। कभी अतिक्रमण बाधा बना। तो कभी के पोल, इसके साथ ही कार्यदायी संस्था की देरी का नतीजा है कि अगले साल यह कार्य पूरा होगा। डीएम ने फरवरी माह में डेट लाइन तय किया है, लेकिन पूरा होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। हालांकि जिम्मेदार समय से पूरा करने की बात कर रहे हैं।




कोट

आवागमन के लिए महत्वपूर्ण दो प्रमुख मार्गों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किए थे, जिसकी शासन से स्वीकृति मिल गयी है। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को सुविधा होगी और यहां के विकास में इन सड़कों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।



श्यामधनी राही, विधायक कपिलवस्तु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed