फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   two person in crime

Sant Kabir Nagar News: महिला के इलाज को लेकर अस्पताल में आपस में भिड़े परिजन

Thu, 15 Jun 2023 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
two person in crime
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में बुधवार को एक मरीज के परिजन इलाज को लेकर आपस में भिड़ गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह से उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। उसके बाद परिजन मरीज को लेकर प्राइवेट अस्पताल चले गए।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर एक बजे के करीब कुछ लोग एक घायल महिला को इलाज के लिए लेकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचे। महिला का इलाज इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक कर रहे थे और महिला को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती भी कर दिया था। उसी दौरान महिला के परिजन आपस में इलाज को लेकर भिड़ गए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि उसमें से एक पक्ष किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने की बात कह रहा था। इसको लेकर दोनों में तकरार हो गई। शोर शराबा सुनकर चिकित्सक मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत रहने को कहा। उसके बाद परिजन महिला को लेकर किसी प्राइवेट अस्पताल चले गए। सीएमएस डॉ. महेश प्रसाद ने बताया कि कुछ लोग घायल महिला को लेकर इलाज के लिए आए थे। बाद में वह लोग कहीं और इलाज कराने की बात कहकर महिला को लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed