फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two patients of diarrhea were found again, one referred to the district hospital

डायरिया के फिर दो मरीज मिले, एक जिला अस्पताल रेफर

Tue, 19 Oct 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two patients of diarrhea were found again, one referred to the district hospital
डायरिया के फिर दो मरीज मिले, एक जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

नगर में डायरिया के मरीजों की संख्या में आई कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर/ मगहर । तीन दिनों के बाद मंगलवार को मगहर में डायरिया के मरीजों की संख्या में कमी आई है। नगर पंचायत के शादी हाल में चल रहे स्वास्थ्य कैंप व नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में डायरिया के दो मरीज मिले हैं। जिसमें एक मरीज की हालत को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मगहर नगर में प्रदूषित पेयजल के कारण पिछले चार दिनों से डायरिया ने पांव पसारना शुरू कर दिया था, लेकिन मंगलवार को डायरिया के मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है। नगर में चल रहे 24 घंटे अस्थायी स्वास्थ्य कैंप को नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर शिफ्ट कर दिया गया है। नगरीय स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर दीपक व कैंप प्रभारी डॉक्टर अहमद मकीन ने बताया कि डायरिया के मरीजों की संख्या में मंगलवार को काफी कमी आई है। आज सिर्फ दो डायरिया के मरीज माधुरी चार वर्ष व मीना देवी 27 वर्ष स्वास्थ्य केंद्र पर आए। जिनमें माधुरी चार वर्ष की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल खलीलाबाद रेफर कर दिया गया है, जबकि मीना देवी 27 का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया की लोगों को पानी उबाल कर पीने, ताजा खाना खाना चाहिए। अपने आसपास साफ सफाई के साथ ही गंदे पानी को इकट्ठा न होने दें। लक्षण पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर इलाज कराएं। इस मौके पर जीएनएम शालिनी पांडेय, एलटी शिवनंदन, एएनएम अर्चना, फार्मासिस्ट शिवम, अमृतांशु, जीएनएम हरिकेश, आनंद कुमार, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed