फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two lakh rupees of the wage item sent to the head's account

प्रधान के खाते में भेज दिए गए मजदूरी मद के दो लाख रुपये

Thu, 01 Sep 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees of the wage item sent to the head's account
बेलहर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल दशहर में बृहस्पतिवार को सीडीओ ने निरिक्षण किया। - फोटो : KHALILABAD
प्रधान के खाते में भेज दिए गए मजदूरी मद के दो लाख रुपये
विज्ञापन

- जंगल दशहर में एक ही कार्य को तीन भाग में कराया गया
- अमृत सरोवर का नहीं शुरू हुआ कार्य, सीडीओ हुए नाराज
बेलहर। सीडीओ अतुल मिश्र ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के तीन गांवों का औचक निरीक्षण किया। जहां एक गांव में मजदूरी मद का करीब दो लाख रुपये प्रधान के खाते में भेज दिए जाने क मामला पकड़ा। इसके साथ ही एक काम अलग-अलग तीन प्रोजेक्ट बनाकर कराए जाने का मामला सामने आया। सीडीओ ने संबंधितों पर कड़ी नाराजगी जताई।

सीडीओ अतुल ने बताया कि ग्राम पंचायत जंगल दशहर में विकास कार्यों को देखा गया। चकरोड कार्य पर सीआईबी बोर्ड नहीं मिला। गांव में इंटरलॉकिंग कार्य को देखा गया। एक ही प्रोजेक्ट को तीन भाग में कराया गया। जबकि एक ही भाग में कार्य कराना चाहिए। मजदूरी मद को करीब दो लाख रुपये प्रधान के खाते में भेज दिया गया, जो वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है। इस गांव में अभी तक एक भी अमृत सरोवर का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। इसके लिए बीडीओ, एपीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जल्द ही यहां अमृत सरोवर का कार्य शुरू कराए जाने क निर्देश दिया गया है। इसी तरह भिटिया खुर्द में अमृत सरोवर का कार्य देखा गया। यहां सीढ़ी, रैंप और पाथ वे अभी तक नहीं बना है। जबकि बरदगवा माफी में अमृत सरोवर का कार्य होता पाया गया। यहां मजदूर काम कर रहे थे। वैसे यहां सीढ़ी का कार्य चल रहा है। पाथ वे, रैंप आदि बनाए जाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान आनंद वर्मा, सभाजीत यादव, सूर्य प्रकाश चौधरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed