{"_id":"5db99e6a8ebc3e014e281e07","slug":"two-died-in-road-accident-khalilabad-news-gkp3273145133","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में डीसीएम के चालक और खलासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में डीसीएम के चालक और खलासी की मौत
विज्ञापन

- राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेमरा गांव के पास खड़ी ट्रेलर में पीछे से टकराई डीसीएम
- हाथरस का चालक और अलीगढ़ का निवासी बताया गया मृतक खलासी
अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेमरा गांव के निकट सड़क के किनारे खड़ी ट्रेलर में मंगलवार की रात पीछे से डीसीएम के टकरा जाने से चालक और खलासी की मौत हो गई। सूचना के बाद मगहर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया।
मगहर चौकी इंचार्ज केएन शाही ने बताया कि पुलिस चौकी के निकट सेमरा गांव के सामने गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के किनारे पहले से खाली ट्रेलर खड़ी थी। मंगलवार की रात करीब दो बजे गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जा रही डीसीएम पहले से सड़क के किनारे खड़ी ट्रेलर में टकरा गई। डीसीएम में चालक की सीट पर बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया गया। जहां एक युवक को देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के पास से मिले मोबाइल से वार्ता करने पर चालक की पहचान 35 वर्षीय दिनेश उर्फ देववीर पुत्र महावीर निवासी नगला दुरजी थाना चंदपा जिला हाथरस और खलासी की पहचान 40 वर्षीय शमी मोहम्मद पुत्र तसरीम निवासी अरैला देलहीगेट अलीगढ़ के रूप में हुई। परिजन घर से खलीलाबाद के लिए चल दिए है। उनके पहुंचने के बाद ही चालक और खलासी के शवों के शिनाख्त की पुष्टि हो पाएगी। उसके बाद शवों का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।