फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   two dead body found from ghagra river

नाव हादसा में डूबी माया व रेखा का शव मिला

Mon, 14 Oct 2019 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
two dead body found from ghagra river
नाव हादसे में मृतक कबिता के गमगीन बैठे परिजन। - फोटो : KHALILABAD
नाव हादसा में डूबी माया व रेखा का शव मिला
विज्ञापन

- अब तक तीन महिलाओं की मिल चुकी है लाश
- रुमा का अब तक नहीं चला पता
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। शनिवार को रामबाग घाट के पास घाघरा में हुए नाव हादसे में चपरा पूर्वी गांव की रहने वाली चार महिलाएं डूब गई थी। जिनकी तलाश एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी के जवान कर रहे हैं। सोमवार को टीमों ने दो महिलाओं का शव घाघरा से ढूंढ निकला। अब तक तीन महिलाओं का शव मिल चुका है। एक महिला अब भी लापता है।

शनिवार को चपरा पूर्वी और बालमपुर गांव के 18 लोग नाव पर सवार होकर धान की कटाई करने जा रहे थे। उसी दौरान नाव पलट गई। 14 लोग तो तैरकर अपनी जान बचा लिए लेकिन चार महिलाएं डूब गईं। चपरा पूर्वी गांव की रहने वाली घाघरा में डूबी चारों महिलाओं की तलाश शनिवार से ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें चार नावों से शुरू की। रविवार की देर शाम 18 वर्षीय कविता पुत्री रामनयन का शव घटना स्थल से आठ किलोमीटर दूर मिला। जबकि सोमवार को फिर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों के साथ 30वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर के जवान घाघरा में डूबी तीन महिलाओं की तलाश शुरू किए। दोपहर बाद भिखारीपुर गांव के पास 28 वर्षीय माया पुत्री नंदलाल का शव एसडीआरएफ की टीम और 28 वर्षीय रेखा पुत्री हरिवंश का शव को पीएसी के जवानों ने ढूंढ निकाला। डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि अब तक एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी के जवानों ने घाघरा में डूबी तीन महिलाओं के शवों को ढूंढ निकाला है। जबकि एक महिला अब भी लापता है। मंगलवार को भी टीमें लापता महिला की तलाश करेंगी। टीमों के ठहरने और भोजन का इंतजाम धनघटा तहसील में कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed