फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two children died due to drowning in Kuano river in Sant Kabir Nagar

Children Drowned: संतकबीर नगर में बड़ा हादसा, कुआनो नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 20 Jun 2022 12:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीर नगर
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीर नगर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 20 Jun 2022 12:11 PM IST
सार

संतकबीर नगर में कुआनो नदी में नहाने के दौरान दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Two children died due to drowning in Kuano river in Sant Kabir Nagar
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले के धनघटा इलाके के दौलतपुर घाट के पास सोमवार को कुआनो नदी में नहाते समय दो मासूम बच्चे डूब गए। दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर दोनों के शवों को ढूंढ कर बाहर निकाला।
विज्ञापन


पौली के रहने वाले 12 वर्षीय सूरज पुत्र शिव मूरत और छह वर्षीय प्रियांशु पुत्र रधुनाथ गांव के कुछ बच्चों के साथ दौलतपुर घाट के पास कुआनो नदी में नहाने गए थे। उसी दौरान दोनों गहराई में चले जाने से डूब गए। 
विज्ञापन


साथी बच्चों की सूचना पर आसपास के गांवों के रहने वाले ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय खोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद डूबे दोनों बच्चों के शवों को ढूंढ निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed