{"_id":"62b0168d5b0e4e7ae63f8f0e","slug":"two-children-died-due-to-drowning-in-kuano-river-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Children Drowned: संतकबीर नगर में बड़ा हादसा, कुआनो नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Children Drowned: संतकबीर नगर में बड़ा हादसा, कुआनो नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 20 Jun 2022 12:11 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीर नगर
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीर नगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:11 PM IST
सार
संतकबीर नगर में कुआनो नदी में नहाने के दौरान दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले के धनघटा इलाके के दौलतपुर घाट के पास सोमवार को कुआनो नदी में नहाते समय दो मासूम बच्चे डूब गए। दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर दोनों के शवों को ढूंढ कर बाहर निकाला।
पौली के रहने वाले 12 वर्षीय सूरज पुत्र शिव मूरत और छह वर्षीय प्रियांशु पुत्र रधुनाथ गांव के कुछ बच्चों के साथ दौलतपुर घाट के पास कुआनो नदी में नहाने गए थे। उसी दौरान दोनों गहराई में चले जाने से डूब गए।
साथी बच्चों की सूचना पर आसपास के गांवों के रहने वाले ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय खोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद डूबे दोनों बच्चों के शवों को ढूंढ निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है।