{"_id":"685ed9858273011a510673e9","slug":"two-arrested-with-47-tetra-packs-of-liquor-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-134705-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 47 टेट्रा पैक शराब के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 47 टेट्रा पैक शराब के साथ दो गिरफ्तार
Fri, 27 Jun 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने छापा मारकर दो अलग-अलग स्थानों से 47 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ बृहस्पतिवार की देर रात को दो आरोपी को दबोचकर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। जानकारी के अनुसार मगहर चौकी प्रभारी मनीष कुमार जायसवाल को दो संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में सूचना मिली।
उन्होंने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी करके मगहर हाइवे के किनारे झाड़ियों से एक संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक के बोरे में 25 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान राजू निवासी सेमरा के रूप में हुई। वही से थोड़ी दूर आगे भी 22 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ आरोपी साधू निवासी इस्लामनगर को पुलिस ने पकड़ा। जिनके खिलाफ पुलिस कोतवाली खलीलाबाद में केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। आरोपियों के परिजनों के आने और उनके जमानत लेने पर दोनों को पुलिस ने छोड़ दिया। संवाद