{"_id":"6b0c6f7cd00a1332a7021e89","slug":"two-arrested-in-attempted-murder-case-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-161370-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हत्या की कोशिश के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हत्या की कोशिश के मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के मुंडेरा शुक्ल चौराहे पर युवक और उसकी भाभी पर जानलेवा हमला करने के मामले में धनघटा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को रविवार को गाई बसंतपुर के पास से पकड़ा। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।
धनघटा थाना क्षेत्र के संठी गांव निवासी शनि ने 28 नवंबर को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि राजेश कुमार यादव, संजीत कुमार यादव और उनके साथियों ने मुंडेरा शुक्ल चौराहे पर उन्हें और उनकी भाभी को जान से मारने की नीयत से हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने उनको गाली देने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी थी।
तहरीर के आधार पर धनघटा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य संबंधित धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। रविवार को प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने गाई बसंतपुर के पास से राजेश यादव निवासी भाटपार, थाना धनघटा और संजीत कुमार यादव निवासी मुंडेरा शुक्ल, थाना धनघटा को गिरफ्तार कर लिया। संवाद