{"_id":"67ab937e39f84615ce099514","slug":"two-accused-of-robbery-were-caught-in-an-encounter-one-was-shot-in-the-leg-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-128420-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में दबोचे गए, एक के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में दबोचे गए, एक के पैर में लगी गोली
Tue, 11 Feb 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल लुटेरा मोहम्मद नसीम। संवाद
बेलहर। सिद्धार्थनगर के मोबाइल व्यवसायी के सेल्समैन से 6.59 लाख लूटने के दो आरोपियों को बेलहरकला पुलिस और एसओजी की टीम ने मंगलवार की सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी के पैर में गोली लगी है उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 2.52 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। 4.7 लाख रुपये इनमें तीसरे साथी और साजिशकर्ता के पास हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
सिद्धार्थनगर के तेतरी बाजार थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी मोबाइल विक्रेता नूर आलम के दो सेल्समैन से एक फरवरी की रात में 6.59 लाख रुपये से और दो मोबाइल बदमाशों ने बेलहर कला क्षेत्र में लूट लिए थे। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई गईं थीं। मंगलवार की सुबह एसओजी को सूचना मिली कि दो आरोपी बस्ती से मेंहदावल होते हुए नेपाल भागने वाले है। इसके बाद पुलिस टीम ने बेलहर क्षेत्र के अमरडोभा के पास घेराबंदी की।
पुलिस के मुताबिक सुबह पांच बजे के करीब दो युवक बाइक से आते दिखे। पुलिस टीम ने युवकों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने की कोशिश में गिर गए। पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ना चाहा तो भाग रहे युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह गिर गया। पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश की पहचान सिद्धार्थनगर के बेलसड़ कोठी निवासी मो. नसीम और उसके साथी की पहचान अताउर्रहमान के रूप में हुई। उनके पास से एक पिस्तौल, एक तमंचा और घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने एक फरवरी को बेलहरकला के निधुरी में लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। बताया कि व्यापारी का एक सेल्समैन प्रदीप कन्नौजिया भी उनके साथ मिला हुआ था जिसकी योजना के आधार पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस टीम ने घायल मो. नसीम को जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं एक अन्य लुटेरे के साथ पुलिस पूछताछ करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।