{"_id":"6a1c818c037edf8589053c64","slug":"two-accused-arrested-in-attempt-to-murder-case-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-151427-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 01 Jun 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। थाना धनघटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। उनकी पहचान औराडाड़ निवासी भोलेनाथ और दुधनाथ के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 30 मई को औराडाड़ निवासी शेषनाथ कसौधन ने तहरीर देकर बताया कि 29 मई को उसका भाई मारकंडे सामान देकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। आरोप है कि ग्राम बजरा और तिघरा के बीच घात लगाकर बैठे आरोपियों ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पुरानी पट्टीदारी की रंजिश में उस पर हमला कर दिया।
हमलावरों ने कुल्हाड़ी, लोहे की रॉड और डंडों से वार किया, जिससे मारकंडे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। आरोपी उसे मृत समझकर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर थाना धनघटा में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने शनिवार को दोनों वांछित आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।