{"_id":"571670fc4f1c1b10668b4838","slug":"try-digging-jcb-payment-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी से खुदाई कर मनरेगा से भुगतान का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी से खुदाई कर मनरेगा से भुगतान का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Tue, 19 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
तालाब की खुदाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के चपरापूर्वी गांव में एक तालाब की खुदाई सोमवार की रात में जेसीबी की गई। उसके बाद अब मनरेगा योजना से भुगतान का प्रयास किया जा रहा है। गांव के लोग इसकी शिकायत बीडीओ से लगायत सीडीओ तक करके भुगतान पर रोक लगाने की मांग की।
चपरापूर्वी गांव के देवराज मिश्र, पराग, परमेश्वर, जयचंद आदि का कहना है कि उनके गांव के पास स्थित तालाब है। इसमें गांव के कुछ लोग सोमवार की रात चार जेसीबी लगाकर खुदाई करा दिए। जबकि उसकी खुदाई के लिए ब्लॉक से मनरेगा योजना के तहत फाइल बनाई गई है। गांव वालो का कहना है कि इससे एक तरफ जहां मनरेगा मजदूरो के रोजगार को छिना जा रहा है। वही दूसरी तरफ काश्तकारी जमीन को तालाब बनाकर किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। इस संबध में पूछे जाने पर बीडीओ के के मिश्र का कहना है कि तालाब की खुदाई ट्रैक्टर से किए जाने की शिकायत मिली है। जांच कराया जाएगा यदि ट्रैक्टर से खुदाई कराए जाने की शिकायत सत्य पाई गई तो भुगतान पर रोक लगा दिया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की कोताही नही बरती जाएगी।