{"_id":"6510925f9ecd850b000f1787","slug":"truck-loaded-with-cylinders-overturned-after-hitting-an-electric-pole-jammed-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-3331-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिजली के पोल से टकराकर सिलिंडर लदा ट्रक पलटा, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिजली के पोल से टकराकर सिलिंडर लदा ट्रक पलटा, लगा जाम
Mon, 25 Sep 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
बखिरा। शनिवार की देर रात में खाली सिलिंडर लदा ट्रक बखिरा क्षेत्र के हरदी मोड़ पर पलट गया। घटना का कारण ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है। हादसे में ड्राइवर को मामूली चोट आई है। ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। ट्रक पलटने से खलीलाबाद-बखिरा एनएच पर दो घंटे तक वाहनों की कतार लग गई। सुबह छह बजे क्रेन आने के बाद ही वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
ट्रक ड्राइवर राजकुमार ने बताया कि वह सांथा स्थित एचपी गैस गोदाम से 450 खाली सिलिंडर लेकर गीडा स्थित रिफिलिंग केंद्र जा रहा था। करीब डेढ़ बजे रात को उसे झपकी आ गई। ट्रक बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया। ट्रक में रखा सारा सिलिंडर सड़क पर बिखर गया। ट्रक पलटने की आवाज सुनकर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे ट्रक से बाहर निकाला। ग्रामीणों की मदद से सभी खाली सिलिंडर को सड़क के किनारे एकत्रित कर लिया गया। ड्राइवर ने बताया कि हादसे की सूचना कंपनी को दे दी गई है। सुबह करीब छह बजे क्रेन आने के बाद ट्रक को सड़क से हटाया गया।
आसपास के लोगो ने बताया कि रात में करीब डेढ़ बजे जोर धमाके के साथ आवाज होने से वह लोग जाग गए। घर के बाहर आकर देखा कि एक ट्रक सड़क पर पलटा हुआ है। मार्ग अवरुद्ध हो गया है। ट्रक पलटने से छोटे वाहन किसी तरह से निकल जा रहे थे, जबकि बड़े वाहन फंसे हुए थे। कुछ वाहन लिंक मार्गो से होकर भी अपने गंतव्य को चले गए।
विज्ञापन
ट्रक पलटने की इस घटना से ख़लीलाबाद-बखिरा राष्ट्रीय राजमार्ग दो घंटे तक जाम रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर बखिरा पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जाम में फंसे सांथा क्षेत्र के राजू, कैलाश व नन्दौर के दयाराम ने बताया कि वह लोग इलाज के लिए गोरखपुर जा रहे थे, लेकिन जाम की वजह से वे लोग डेढ़ घंटे फंसे रहे।