फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Truck hits bike riding couple, wife dies, husband injured

Sant Kabir Nagar News: ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति घायल

Mon, 01 Sep 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 01 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Truck hits bike riding couple, wife dies, husband injured
उसरा शहीद में हुई दुर्घटना के दौरान मौके पर परिजनों को समझाते हुए लोग । स्रोत - पुलिस 
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के उसरा शहीद चौराहा के पास सोमवार की शाम करीब चार बजे बाइक सवार दंपती को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ग्राम दुधारा निवासी कैसर जहां की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पति वलीउल्लाह घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। वलीउल्लाह के भाई मतीउल्लाह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। दुधारा निवासी मतीउल्लाह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई वलीउल्लाह अपनी पत्नी कैसर जहां (40) के साथ बाइक से शाम करीब चार बजे किसी काम से बाघनगर जा रहे थे।
विज्ञापन

तभी उसरा शहीद चौराहे पर ट्रक चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे भाभी की मौत हो गई। जबकि भाई वलीउल्लाह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ दुधारा इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed