{"_id":"64d27d7ee46aa86ffc07ceaa","slug":"truck-driver-died-in-accident-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-1371-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हादसे में ट्रक के खलासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हादसे में ट्रक के खलासी की मौत
विज्ञापन
बिहार के बक्सर जिले का निवासी था खलासी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैना पेपर मिल के पास सोमवार रात हुए हादसे में ट्रक के खलासी की मौत हो गई। सूचना पर मंगलार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। जानकारी होने पर पीड़ित परिजन भी पहुंच गए।
बिहार के बक्सर जिले के पुरुषोत्मपुर निवासी रितुराज ने बताया कि उसके बहनोई रमेश यादव पुत्र मुनेश्वर यादव निवासी मठिला थाना कुरान सहाय के ट्रक खलासी थे। बहनोई के गांव का ही रहने वाला ट्रक चालक उन्हें लेकर बस्ती बभनान चीनी मिल गया था। जहां ट्रक में चीनी लादकर बिहार जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैना पेपर मिल के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और आगे चल रहे कंटेनर से ट्रक टकरा गया। हादसे में बहनोई रमेश यादव की मौत हो गई। रमेश अपने मां-बाप के इकलौते संतान थे। जबकि उनकी दो बहने हैं। उनके पिता मुनेश्वर के पास दो ट्रकें हैं। वर्ष 2018 में ही उसने बहन अनीता देवी की शादी रमेश से की थी। अभी कोई बच्चे नहीं है। रमेश की मौत से परिजन बिलख रहे हैं। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।