फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   tried to climb car on bhakiu chdhuni jiladhyaksh

भाकियू चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष पर कार चढ़ाकर हत्या का प्रयास

Wed, 18 May 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
tried to climb car on  bhakiu chdhuni jiladhyaksh
कलेक्ट्रेट में घटना के बाद जांच करती पुलिस।संवाद - फोटो : KHALILABAD
भाकियू चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष पर कार चढ़ाकर हत्या का प्रयास
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के पास हुई घटना से मची अफरा-तफरी, केस दर्ज किया
बोनट पर चढ़कर जिलाध्यक्ष ने बचाई जान
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष को पुरानी रंजिश में कलेक्ट्रेट परिसर में पर बुधवार को एक शख्स ने कार से कुचल कर जान से मारने की कोशिश की। खुद के बचाव के लिए जिलाध्यक्ष कार की बोनट पर चढ़ गए। कार उन्हें पुलिस लाइंस के निकट तक ले गई। किसी तरह कूदकर जिलाध्यक्ष ने अपनी जान बचाई। घटना में उन्हें चोटें भी आईं। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपित पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया।
धवरिया गांव निवासी उमेश भट्ट भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष हैं। उनका आरोप है कि वह बुधवार को डीएम को ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट गए थे। सड़क के बगल में खड़े थे। आरोप है कि उसी दौरान उनकी हत्या करने की नीयत से भैंसहिया गांव निवासी अकबर अली ने उनके ऊपर कार चढ़ाने का प्रयास किया। वह खुद का बचाव करने के लिए कार की बोनट पर चढ़ गए और कार चालक अकबर वाहन नचाता रहा। कलेक्ट्रेट गेट पर मौजूद गार्ड ने एक दरवाजा बंद करके रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार चालक उन्हें लेकर पुलिस लाइंस के निकट तक पहुंच गया। जहां उन्होंने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित जिलाध्यक्ष उमेश भट्ट ने पुलिस को चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह कार्यकर्ताओं के साथ धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि आरोपित अकबर अली के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य उभर कर सामने आएंगे, आगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, भैंसहिया गांव निवासी अकबर अली ने बताया कि उनकी पत्नी रूबीना खातून की तहरीर पर 14 मई को बखिरा पुलिस ने सात लोगों पर जालसाजी और गबन का केस दर्ज किया था। आरोपितों में उमेश भट्ट भी शामिल है। उसी रंजिश में उमेश भट्ट ने उसके खिलाफ झूठा आरोप मढ़ते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस की जांच में सच्चाई खुद सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed