फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   tree plantation

लक्ष्य के अनुरूप पौधों को करें रोपित : डीएम

Mon, 12 Jun 2023 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
tree plantation
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला पौधरोपण समिति की बैठक डीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें लक्ष्य के अनुरूप जिले में पौधरोपण कराने पर रणनीति बनी।
विज्ञापन

डीएम संदीप कुमार ने कहा कि पौधों को रोपित किए जाने वाले स्थलों का चयन करते हुए गड्ढों की खोदाई का कार्य 20 जून तक कर लिया जाए। संबंधित विभाग वन विभाग से पौधे की उठान सुनिश्चित करने तथा लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण की सभी आवश्यक तैयारियों को पूर्ण कर ले। उन्होंने कहा कि पौधरोपण कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में कुल 29,18,040 पौधों को रोपित किए जाने का लक्ष्य है, जिसमें लगभग 12.37 लाख पौधे वन विभाग के जरिये रोपित किए जाएंगे। शेष पौधों को विभिन्न विभागों जैसे ग्राम विकास, राजस्व, पंचायती, आवास विकास, औद्योगिक विकास, नगर विकास, लोक निर्माण विभाग, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, उद्योग, विद्युत, माध्यमिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, श्रम परिवहन, उद्यान आदि विभाग को लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी पीके पांडेय, एसडीएम न्यायिक अजय कुमार त्रिपाठी, सीओ दीपांशी राठौर, पीडी संजय नायक, डीआईओएस मनमोहन शर्मा, जिला आबकारी अधिकारी आरपी तिवारी, डीएसओ राजीव शुक्ल, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed