फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Travelling on Nedula-Banjaria road will become easier, road construction has started

Sant Kabir Nagar News: नेदुला-बंजरिया मार्ग पर आसान होगा सफर, सड़क निर्माण शुरू

Wed, 09 Jul 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 09 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Travelling on Nedula-Banjaria road will become easier, road construction has started
नगर के नेदुला - बंजरिया मार्ग का शुरु हुआ निर्माण 
संतकबीरनगर। शहर की बदहाल सड़कों में शामिल नेदुला बंजरिया मार्ग पर जल्द ही सफर आसान हो जाएरा। नगर पालिक प्रशासन ने सीसी रोड बनाने के लिए निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। इससे जहां लोगों को आने जाने में सहूलियत मिलेगी वहीं शहर में जाम की समस्या भी काफी हद तक दूर हो जाएगी। इसके साथ ही इस मार्ग पर एक तरफ नाले का भी निर्माण हो रहा है। इस पर करीब सवा करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बैंक चौराहा से नेदुला बाईपास तक सड़क काफी जर्जर हो थी। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए थे। सड़क की गिट्टियां उखड़कर बिखरी पड़ी थीं। इसके साथ ही पूर्व में बनी नाली भी टूट गई है। जिसके कारण यहां अक्सर नालियों का गंदा पानी सड़क पर पसरा रहता था। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इस समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार की। इसके तहत एक तरफ नाला का निर्माण शुरू कराया गया है। अब बैंक चौराहे से लेकर नेदुुला बाईपास तक की सड़क को सीसी रोड में तब्दील करने के लिए कार्य शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

-----------
लोगों का सफर होगा आसार, दूर होगी जाम की समस्या
खलीलाबाद के बैंक चौराहे से लेकर नेदुला बाईपास तक सीसी रोड व नाली का निर्माण होने से लोगों की परेशानी दूर होगी और लोगाें का सफर आसान हो जाएगा। इसके साथ ही शहर में होने वाले जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी। वजह यह है कि इस मार्ग के बनने से लोगों को बेहतर वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा। वैसे पूर्व में नेदुला से पुरानी तहसील तक मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। इस क्षेत्र के निवासी राम दरश, अजय कुमार आदि ने बताया कि यह सड़क काफी अर्से से सड़क बदहाल है। नालियां टूट जाने से सड़क पर गंदा पानी बहता रहता था, अब सीसी रोड बनने और नाले का निर्माण होने से मोहल्ले के लोगों के साथ ही आमजन को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बैंक चौराहे से नेदुला बाईपास तक की सड़क के सीसी रोड बनाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। इसके साथ ही नाले का भी निर्माण कराया जा रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में होने वाली परेशानी दूर होगी। आस-पास में क्षेत्रों में जलभराव भी नहीं होगा। साथ ही शहर में जाम की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
-अवधेश कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed