फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Transferred teachers will get salary from the district where they take charge

Sant Kabir Nagar News: कार्यभार ग्रहण करने वाले जनपद से मिलेगा स्थानांतरित शिक्षकों को वेतन

Sun, 18 Aug 2024 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Transferred teachers will get salary from the district where they take charge
-इस आशय का पत्र अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक सुरेंद्र कुमार तिवारी ने निर्गत कर दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के स्थानांतरित शिक्षकों के संपूर्ण माह का वेतन भुगतान कार्यभार ग्रहण करने वाले विद्यालय व जनपद से ही होगा। संगठन के प्रयास से इस आशय का पत्र अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक सुरेंद्र कुमार तिवारी ने निर्गत कर दिया है।
संजय ने बताया कि प्रदेश में दो हजार से अधिक सहायता प्राप्त विद्यालयों के सहायक अध्यापक, प्रवक्ता व प्रधानाचार्यों का ट्रांसफर विभाग द्वारा किया गया है। स्थानांतरित शिक्षकों ने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है, किंतु कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत अनेक जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षक एलपीसी के आधार पर माह जुलाई का वेतन देने में कठिनाई उत्पन्न कर रहे थे।
विज्ञापन


अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखकर कहा है कि वर्तमान में अध्यापकों का वेतन भुगतान मानव संपदा पोर्टल से किए जाने की व्यवस्था है। एक अध्यापक का वेतन भुगतान दो जनपदों से किया जाना सम्भव नहीं हो पा रहा है। अध्यापकों के पूर्व विद्यालय की एलपीसी में इस तथ्य का समावेश करते हुए कि संबंधित को वेतन भुगतान निर्धारित अवधि में नहीं किया गया है। अतः कार्यभार ग्रहण करने वाले विद्यालय को उक्त एलपीसी को संज्ञान में लेते हुए संपूर्ण माह का वेतन भुगतान कार्यभार ग्रहण करने वाले विद्यालय व जनपद से कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed