{"_id":"592476e44f1c1ba93e535df4","slug":"transactions-not-conducted-in-many-branches-of-sbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई की कई शाखाओं में नहीं हुआ लेनदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई की कई शाखाओं में नहीं हुआ लेनदेन
Sant Kabir Nagar
Updated Tue, 23 May 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई खलीलाबाद की मुख्य शाखा में सर्वर डाउन होने का नोटिस चस्पा मिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वर डाउन होने से जिले में एसबीआई की कई शाखाओं में मंगलवार को लेनदेन नहीं हुआ। इससे उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। हालांकि कई शाखाओं में लोग शाम तक इस आस में बैठे रहे कि कहीं सुधार होने के बाद रकम मिल जाए, पर उन्हें शाम को निराश ही लौटना पड़ा। दूसरी तरफ मेंहदावल एसबीआई में आग लगने के दूसरे दिन भी कामकाज ठप रहा। हालांकि अन्य बैंकों में सामान्य रूप से कामकाज हुआ।
जिले में एसबीआई की कुल 22 शाखाएं हैं। इसमें से खलीलाबाद स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा व विकास भवन शाखा, महुली शाखा, बखिरा शाखा, धनघटा शाखा, हैंसर शाखा समेत अधिकतर शाखाओं में सर्वर डाउन होने के कारण लेनदेन नहीं हो पाया। बताया गया कि एसबीआई की अधिकतर शाखाएं बीएसएनएल के सर्वर से लिंक है। एसबीआई की नाथनगर शाखा पर एयरटेल के जोड़कर कुछ उपभोक्ताओं से लेन देन किया गया। सभी शाखाओं में बैंक खुलते ही उपभोक्ता पहुंचने लगे। बैंक कर्मियों ने जानकारी दी कि सर्वर डाउन है, जैसे ही सर्वर ठीक होगा लेनदेन होगा, लेकिन शाम तक सर्वर ठीक नहीं हुआ। एसबीआई मुख्य शाखा पर कैश निकालने आए रमेश कुमार, दिलीप कुमार, महेश कुमार ने बताया कि सुबह ही आए गए थे, लेकिन सर्वर डाउन होने से कैश नहीं मिल पाया। दूसरी तरफ मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत स्थित एसबीआई शाखा में शार्ट सर्किट से लगी आग के बाद से ही सिस्टम पूरी तरह प्रभावित है, जिसके कारण मंगलवार को भी लेनदेन नहीं हुआ। उपभोक्ता परेशान रहे। निकासी के लिए शाखा पर पहुंचे खाताधारक सुरेशचंद्र, चंद्रावती, शांति, चंद्रभान मिश्र, सरस्वती, शर्मिला, अमजद, सालेहा खातून आदि लोगों ने कहा कि पैसों की काफी जरूरत है, लेकिन सर्वर की दिक्कत से पैसा नहीं मिल पा रहा है।
शाखा प्रबंधक प्रेमालाल ने कहा कि बैंक से टाइअप कंपनी के सिस्टम इंजीनियर सर्वर ठीक करने में लगे हैं। आग से सिस्टम काफी क्षतिग्रस्त हो चुका है। उम्मीद के मुताबिक दो दिन ठीक होने में लगेगा। लीड बैंक के प्रबंधक केजी तिवारी ने कहा कि सर्वर डाउन होने के कारण दिक्कत आई है। सर्वर ठीक करने के लिए काम चल रहा है, उम्मीद है कि देर शाम तक सर्वर ठीक हो जाएगा। वहीं बाघनगर प्रतिनिधि के अनुसार, सेमरियावां ब्लॉक मुख्यालय स्थित पीएनबी शाखा पर मंगलवार को सर्वर फेल होने से खाताधारकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। पीएनबी सेमरियावां की शाखा में सोमवार तीन बजे से सर्वर में दिक्कत आ रही थी। मंगलवार को सुबह भी खाताधारक लाइन लगाकर बैंक पर खड़े हो गए। पूरे दिन बीत जाने के बाद सर्वर ठीक नहीं हो सका। खाताधारक अबूजर चौधरी, जावेद अहमद, इक्तेदार अहमद, अनिल कुमार, दयाराम, राज कुमार, अब्दुल हक आदि ने बताया कि पैसे के लिए सुबह से ही लाइन में खड़े हैं। सर्वर चालू नही हो रहा है। पैसे के अभाव में सब बेकार हो गया है। सह प्रबंधक लवकुश तिवारी ने बताया कि सर्वर फेल होने से खाताधारकों को परेशानी हो रही है। सर्वर ठीक होते ही लेनदेन शुरू हो जाएगा।