फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   traning

आशा संगिनी बनेंगी ‘स्मार्ट’, एप से करेंगी रिपोर्टिंग

Tue, 10 Aug 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
traning
आशा संगिनी बनेंगी ‘स्मार्ट’, एप से करेंगी रिपोर्टिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्वास्थ्य विभाग आशा संगिनी को दिए गए स्मार्ट फोन के जरिये रिपोर्टिंग की जानी है। इसके लिए मंगलवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में मोबाइल एप का प्रशिक्षण शुरू हुआ। दो दिवसीय प्रशिक्षण में पहले बैंच में चार ब्लॉकों की आशा संगिनियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद आशा संगिनी स्मार्ट वर्किंग कर सकेंगी।
स्वास्थ्य विभाग ने जिले के नौ ब्लॉकों में सक्रिय आशा संगिनी से स्मार्ट तरीके से काम लेने के लिए स्मार्ट फोन प्रदान किया है। अभी तक एप्लीकेशन न होने से संगिनी स्मार्ट फोन को घरों में रखकर मैनुअल काम कर रहीं थीं, लेकिन अब संगिनी को स्मार्ट तरीके से सारे काम निपटाने हैं। मंगलावार को खलीलाबाद, हैंसर बाजार, सेमरियावां व बघौली की आशा संगिनियों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने कहा कि यह प्रशिक्षण काफी महत्वपूर्ण है। इस प्रशिक्षण से आशा संगिनी आन लाइन डाटा भरेंगी। सभी संगिनी पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण लेकर कार्य को संपादित करें। प्रशिक्षक देवेंद्र कुमार ने संगिनियों को मोबाइल एप की बारीकियों के बारे में जानकारी दी। क्षेत्रीय कम्यूनिटी मैनेजर राजीव रंजन ने कहा कि प्रशिक्षण का मकसद आशा संगिनी को स्मार्ट बनाना है। डीसीपीएम संजीव कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद आशा संगिनी स्मार्ट तरीके से काम करेंगी। इस दौरान बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी, रंजना, नंदनी राय, दीपक अवस्थी, सरोज यादव, अनीता देवी, मीना, मुन्नी देवी, ललिता, मीनू शर्मा, ममता पांडेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

एप्लीकेशन में इन बिंदुओं पर होगा काम
स्मार्ट फोन में आशा के अपेक्षित लाभार्थी, आशा क्रियाशीलता चेकलिस्ट, आशा क्रियाशीलता सारांश, एचआरपी चिह्नीकरण, एचआरपी फॉलोअप, मातृ मृत्यु रिपोर्टिंग, मातृ मृत्यु की सूची, बच्चों की मृत्यु रिपोर्टिंग, बच्चों की मृत्यु सूची, आशा ड्रग किट ट्रैकिंग चेकलिस्ट, आशा ड्रग किट ट्रैकिंग सारांश, एचडब्लूसी और अन्य कार्य, संगिनी डायरी और मीटिंग, संगिनी सहेली, पर्यवेक्षण हेतु सुझाव, मेरी आवाज, तकनीकी समस्या रिपोर्टिंग, तकनीकी समस्या समाप्ति और एप सहायक वीडियोज पर काम किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed