{"_id":"602ea05f8ebc3ee920453cfb","slug":"training-conduct-for-self-helping-group-khalilabad-news-gkp3852618161","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का हुआ प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का हुआ प्रशिक्षण
विज्ञापन
विकास भवन स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देते पीडी।
- फोटो : KHALILABAD
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का हुआ प्रशिक्षण
- बिजली बिल निकालने की दी गई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब बिजली का बिलिंग करेंगी। इसको लेकर बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बिल निकालने के लिए प्रशिक्षित किया गया।
परियोजना निदेशक प्रमोद यादव, अधीक्षण अभियंता ई. डीके लाल व अधिशाषी अभियंता राजकुमार सिंह की मौजूदगी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बिल निकालने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक मनोज कुमार, महजवीन खान व बिलिंग एजेंसी के सुपरवाइजर शैलेश व रंजीत राय ने महिलाओं को बिल कैसे निर्मित करना है इसके बारे में जानकारी दी। मीटर की रीडिंग लेने की बारीकियों से अवगत कराया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मीटर रीडिंग लेने पर साढ़े पांच रुपये प्रति मीटर के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। अधिशाषी अभियंता राज कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। इससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।