फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   traffic problem in bardahiya bazar

बरदहिया बाजार में जाम से जूझते रहे लोग

Sun, 30 Jan 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
traffic problem in bardahiya bazar
शहर के बरदहिया बाजार में लगा वाहनो की जाम। संवाद - फोटो : KHALILABAD
बरदहिया बाजार में जाम से जूझते रहे लोग
विज्ञापन

- दिनभर प्रभावित रही यातायात व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के बरदहिया में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में रविवार को दिनभर लोग जाम से जूझते रहे। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को हुई, जो जनता मार्ग से होकर आते-जाते हैं।
बरदहिया बाजार में प्रत्येक रविवार व सोमवार को दो दिन कपड़ा मंडी लगती है। इधर ठंड बढ़ने के साथ ही ऊनी कपड़ों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ गई है। रविवार को बाजार में काफी भीड़ रही। वाहन की आवाजाही बेरोकटोक बनी रही, जिसके कारण जाम की स्थिति पैदा हो गई। जो लोग वाहन लेकर बाजार में पहुंचे वह लोग घंटों जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

पूर्व में प्रशासन ने पटरियों से दुकानों को हटवा दिया था, लेकिन अब फिर से पटरियों पर ही दुकानें सज रही हैं, जो जाम बढ़ाने में मददगार साबित हुई है। सबसे ज्यादा दिक्कत आसपास गांवों के लोगों को उठानी पड़ी। इस क्षेत्र के कटबंध, कसैला, पखुआपार, बरईपार, सहसरावमाफी, धवरिया आदि क्षेत्रों के लोगों को आने-जाने का यहीं प्रमुख मार्ग है। इन क्षेत्रों के लोगों को जाम के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के दिनेश कुमार यादव, आलोक कुमार आदि ने कहा कि बरदहिया में साप्ताहिक बाजार के दिन काफी दिक्कत उठानी पड़ती है। ऐसे में पटरियों को खाली कराया जाना चाहिए। नगर पालिका परिषद के ईओ सुरेश मौर्य ने कहा कि जल्द ही अभियान चलाकर पटरियों को खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed