फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   traffic police on traffic

ट्रैफिक पुलिस : यातायात व्यवस्था सुधारें या खुद को धूप से बचाएं

Sun, 07 May 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 07 May 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
traffic police on traffic
मुखलिसपुर चौराहे पर छाये में बैठे पुलिसकर्मी।संवाद
संतकबीरनगर। शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था बदहाल है। जिसे सुचारु रखने की जिम्मेदारी यातायात पुलिस को सौंपी गई है, लेकिन अपने दायित्व से बेखबर है। दूसरी तरफ परेशानी आम लोगों को भुगतनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा समस्या बंजरिया मार्ग पर है, यहां स्कूल की छुट्टी होने पर अक्सर जाम लग जाता है।
विज्ञापन

इसके बावजूद यातायात पुलिस दिखाई नहीं देती है। इसी तरह से प्रमुख चौराहों में सिर्फ मेंहदावल बाईपास के पास ही पुलिस कर्मी नजर आते हैं, जबकि यातायात पुलिस कर्मी आजाद चौक, बरदहिया बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, बैंक चौराहा आदि जगहों पर नजर ही नहीं आते। इसकी वजह से जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है और लोग परेशानी झेलते हैं।
विज्ञापन

000000000000000
तस्वीर एक- आजाद चौक
शहर में आजाद चौक प्रमुख चौराहा है। इसी चौराहे से होते हुए लोग आंबेडकरनगर की दूरी तय करते हैं। दिन में यहां कोई भी यातायात कर्मी नजर नहीं आया। सड़क पर बहुत यातायात का दबाव नहीं था, यातायात पुलिस कर्मी छांव में बैठकर समय काटते रहे। उनकी सड़क पर यातायात व्यवस्था देखने में रूचि नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000
तस्वीर दो- मुखलिसपुर तिराहा
शहर का मुखलिसपुर तिराहा काफी व्यवस्तम तिराहा माना जाता है। यहां तैनात पुलिस कर्मी बाइक पर बैठकर गप्पे मारते मिले। चौराहे पर ही बरदहिया पुलिस चौकी भी है। इधर-उधर से गुजर रही गाड़ियों को कोई रोकने वाला नहीं था। नेहरू प्रतिमा के पास मौजूद रामकेवल ने बताया कि यातायात पुलिस अपनी जिम्मेदारियों से बेखबर है। यहां सड़क पर ही ठेला आदि लगा दिया गया है, जिससे जाम की समस्या बनी रहती है।
0000000000000000
तस्वीर तीन- बरदहिया बाजार
बरदहिया बाजार में रविवार और सोमवार को कपड़े का बाजार लगता है, जिससे पूरे दिन जाम की समस्या बनी रहती है। यहां यातायात पुलिस का कोई भी कर्मी चौराहे पर मौजूद नहीं रहा, जिससे बड़े वाहन भी बाजार में आ जा रहे थे, जिससे दिन में कई बार जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी।
000000000000
तस्वीर चार- बैंक चौराहा
शहर का बैंक चौराहा कई मार्गों को जोड़ता है। यहां लोग अपने वाहन किधर से निकाल लेते हैं यह देखने वाला कोई नहीं है। इस चौराहे पर यातायात पुलिस के कर्मी दिखते ही नहीं हैं। ऐसे में इस चौराहे पर स्कूल की छुट्टी के बाद अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। यहां तेज गति से वाहन भी गुजरते हैं। यातायात व्यवस्था की जिनको जिम्मेदारी मिली है, वह व्यवस्था संभालने में कोई रूचि नहीं दिखाते हैं।

00000000000000
यातायात व्यवस्था के लिए 36 कर्मी लगाए गए हैं। धूप की वजह से कर्मी छांव में चले जाते हैं। वैसे सभी यातायात कर्मियों को तैनाती स्थल पर रहने का निर्देश है। जहां पर भी जाम की समस्या आती है तत्काल कर्मी अपना दायित्व निभाते हैं।
-परमहंस, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed