फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Traffic arrangements will be altered today due to the CM's visit.

Sant Kabir Nagar News: सीएम के आगमन को लेकर आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Tue, 11 Aug 2026 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Traffic arrangements will be altered today due to the CM's visit.
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को खलीलाबाद स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए मेंहदावल बाईपास और नेदुला तिराहा से बघौली की ओर जाने वाले तथा बखिरा और बघौली से मेंहदावल बाईपास की ओर आने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा। यह व्यवस्था कार्यक्रम के दौरान लागू रहेगी। हालांकि इमरजेंसी वाहनों को डायवर्जन से छूट दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मेंहदावल बाईपास और नेदुला तिराहा से बखिरा की ओर जाने वाले वाहन दुर्गा मंदिर मगहर से गौरापार-बघौली मार्ग होते हुए टेमा रहमत होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
विज्ञापन

इसी तरह बखिरा से मेंहदावल बाईपास की ओर आने वाले वाहन बखिरा-सहजनवां मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। वहीं, बघौली से मेंहदावल बाईपास की ओर जाने वाले वाहनों को बघौली-गौरापार मार्ग से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान निर्धारित डायवर्जन मार्गों का ही प्रयोग करें। मेहदावल बाईपास से बघौली मार्ग पर कार्यक्रम के समय सभी सामान्य वाहनों का आवागमन डायवर्ट रहेगा। केवल इमरजेंसी वाहनों को इस व्यवस्था से छूट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed