फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Traders kept shops closed in support of the demand for the arrest of the accused

व्यापारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के समर्थन में बंद रखी दुकानें

Fri, 30 Sep 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Traders kept shops closed in support of the demand for the arrest of the accused
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए व्यापारियों ने महुली में दुकानें बंद रखीं। - फोटो : KHALILABAD
व्यापारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के समर्थन में बंद रखी दुकानें
विज्ञापन

सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर व्यापारी पुत्र के आत्महत्या करने का मामला
व्यापारियों ने दी चेतावनी, कहा-आरोपियों के पकड़े जाने तक चलेगा विरोध प्रदर्शन
धनघटा। महुली के व्यापारी पुत्र की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए कस्बे के दुकानदारों ने शुक्रवार को भी दुकानें बंद रखी। दुकानों पर ‘हमें न्याय चाहिए’ का पोस्टर भी चस्पा किया। दुकानें बंद होने की वजह से दूर-दराज गांवों से आए खरीदार निराश होकर घर लौट गए।
महुली कस्बा निवासी हरिश्चंद्र उर्फ पहाड़ी सौंदर्य प्रसाधन के बड़े व्यापारी हैं। उनके 22 वर्षीय बेटे मनीष गुप्ता ने बुधवार देर शाम आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर क्षेत्र में अपनी बुआ के घर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम को जब शव महुली स्थित पीड़ित के घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों का आरोप था कि सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने आत्महत्या की है। पुलिस पर सूदखोरों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर ही सूदखोरों के खिलाफ दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कॉपी दिए जाने की मांग पर अड़ गए। एसओ मौके पर केस दर्ज कर कॉपी लेकर पहुंचे, तब जाकर लोगों का गुस्सा थमा। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि जब तक नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, वे दुकानें रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed